Elvish Yadav के बिगड़े बोल, अंकिता लोखंडे से कही ऐसी बात, कोई भी महिला हो जाएगी असहज!

elvish Yadav Ankita lokhande

Elvish Yadav Ankita Lokhande- एल्विश यादव अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अंकिता लोखंडे से एक सवाल को लेकर ट्रोल किए जा रहे हैं।

पता चला है कि एल्विश ने अंकिता लोखंडे की उम्र का मजाक बनाते हुए कुछ ऐसा कह डाला है कि लोग भड़क गए हैं। हालांकि इस दौरान अंकिता के साथ उनके पति विक्की जैन भी मौजूद थे।

इस वीडियो में एल्विश यादव ने साफ तौर पर कहा, विकीपीडिया आपकी उम्र 40 बताता है, तो क्या इस उम्र में आप आलिया भट्ट के साथ काम करेंगी, उनकी मां का किरदार करेंगी? इसको लेकर अंकिता लोखंडे ने काफी बेबाकी से जवाब दिया था और एल्विश यादव की बोलती बंद कर दी थी।

अंकिता ने अपनी टीवी करियर को याद किया और जवाब दिया। उनका कहना था कि क्या वो इतनी बूढ़ी लगती हैं? काफी छोटी उम्र में जब वो पवित्र रिश्ता में काम कर रही थीं तो वो मां का रोल निभा चुकी हैं। इसके बाद अंकिता लोखंडे को लेकर चर्चा हो रही है और लोग एल्विश को ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब एल्विश अपनी बातों को लेकर चर्चा में आए हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

एल्विश की इस बात को लेकर लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कुछ फैंस हैं जिनका कहना है कि एल्विश ने बिल्कुल सही कहा है। एक यूजर ने लिखा, ''उसको हर चैनल से निकाल दो।'' एक ने लिखा, ''एक नंबर का बदतमीज आदमी है।''

एक ने लिखा, ''एल्विश को मत बढ़ावा दो।'' एक ने लिखा, ''पता नहीं इसके इतने फैंस कहां से आ जाते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि एल्विश को महिलाओं के साथ बात करने की तमीज सीखनी चाहिए।

Read more about: elvish yadav ankita lokhande
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X