जन्नत जुबैर के दिल पर एल्विश का हक? यूट्यूबर के पोस्ट ने एक्ट्रेस संग डेटिंग का दिया हिंट! माहिरा का पत्ता साफ

Elvish Yadav

Elvish Yadav Jannat Zubair dating rumours: सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए अफवाहें और चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। हाल ही में काजल अग्रवाल की फेक डेथ न्यूज ने सबको हैरान किया था और अब एल्विश यादव और जन्नत जुबैर की जोड़ी सुर्खियों में है। वजह है एल्विश यादव की इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसमें उन्होंने जन्नत के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं।

इस पोस्ट के कैप्शन ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। एल्विश ने लिखा- "तेरे दिल पे हक मेरा है।" बस फिर क्या था, फैंस ने मान लिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

तस्वीरों ने तोड़ा रिकॉर्ड

एल्विश और जन्नत की जोड़ी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाका कर दिया। पोस्ट अपलोड होने के सिर्फ दो घंटे में ही इसे 1.6 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल गए। फैंस लगातार इस पोस्ट पर कॉमेंट कर पूछने लगे- क्या एल्विश और जन्नत सच में रिलेशनशिप में हैं?

सच क्या है?

एक सूत्र के मुताबिक, इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। एल्विश और जन्नत सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए हैं। असल में, एल्विश ने अपनी पोस्ट में जो लाइन लिखी है, वह उनके गाने के लिरिक्स का हिस्सा है।

बता दें कि पहले एल्विश का नाम माहिरा शर्मा से भी जोड़ा गया था, लेकिन वो खबरें जल्द ही खत्म हो गईं। अब वह जन्नत जुबैर के साथ नए गाने में दिखाई देंगे।

फैंस ने किया डीकोड

सोशल मीडिया यूज़र्स भी पीछे नहीं रहे। Reddit पर एक पूरा थ्रेड बना, जिसमें लोग इस रिश्ते पर चर्चा करने लगे। एक यूजर ने लिखा - "ये साफ प्रमोशन है। एल्विश कभी जन्नत के साथ रिलेशनशिप में नहीं होगा।"
दूसरे ने लिखा - "मुनव्वर भी कुछ दिन पहले जन्नत के साथ इसी गाने को प्रमोट कर चुका है। लेकिन मानना पड़ेगा, हाइप कमाल की है। एल्विश किसी भी लड़की के साथ अच्छा लगता है।"

एल्विश का वर्क फ्रंट

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एल्विश यादव हाल ही में लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में नजर आए थे। इस शो में उन्होंने करण कुंद्रा के साथ मिलकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

More from Filmibeat

Read more about: elvish yadav jannat zubair
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X