डायमंड रिंग दिखी, जिया शंकर का हाथ थामा... क्या एल्विश यादव ने कर ली सगाई? या फिर बेवकूफ बनाने की तैयारी!
Elvish Yadav engagement news: यूट्यूबर और रियलिटी शो स्टार एल्विश यादव ने गुरुवार को अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इस स्टोरी में एल्विश एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उस लड़की की उंगली में एक डायमंड रिंग साफ दिखाई दे रही है, जिसे देखकर फैंस के बीच सवालों की बाढ़ आ गई।

एक तस्वीर के साथ एल्विश यादव ने एक बेहद रोमांटिक लाइन लिखी, 'प्यार को दोबारा मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया।' इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस जिया शंकर को टैग भी किया। बस यहीं से चर्चा शुरू हो गई कि क्या दोनों ने चुपचाप सगाई कर ली है।
जिया शंकर का रिएक्शन बढ़ा गया सस्पेंस
एल्विश की इस स्टोरी को जिया शंकर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर री-शेयर किया। हालांकि, उन्होंने कुछ लिखा नहीं, बल्कि सिर्फ एक दिल वाला इमोजी लगाया। जिया की इस चुप्पी ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।
सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन
स्टोरी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ फैंस एल्विश और जिया को बधाइयां दे रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि यह किसी नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन भी हो सकता है।
सगाई पर अब तक नहीं आई कोई पुष्टि
हालांकि, इस पूरे मामले पर एल्विश यादव या जिया शंकर की तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि यह सच में सगाई है या सिर्फ एक इशारा।
बिग बॉस OTT 2 से जुड़ा है कनेक्शन
गौरतलब है कि एल्विश यादव और जिया शंकर बिग बॉस OTT सीजन 2 में साथ नजर आए थे। इस शो के विनर एल्विश यादव रहे थे। वहीं, जिया का नाम पहले यूट्यूबर अभिषेक मल्हान के साथ भी जुड़ा था, लेकिन उस रिश्ते को लेकर भी कभी कोई पुष्टि नहीं हुई। अब फैंस को इंतजार है कि एल्विश और जिया खुद इस सस्पेंस से पर्दा कब उठाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












