किसी फ़िल्म के सेट से कम नहीं है Elvish Yadav का नया घर, सजा रखा है बड़ा-सा देसी हुक्का, देखें फोटोज!

Elvish Yadav Home Tour: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव अभी के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह एक लग्जरियस लाइफ जीते हैं। लेकिन फैन्स काफी वक्त से उनके गुड़गांव में बने नए आलीशान लग्जरी घर को देखने के लिए बेताब है। अब हाल ही में खुद एल्विश यादव ने अपने घर का टूर करवा दिया है।

Elvish Yadav

एल्विश यादव का गुड़गांव वाला घर किसी राजमहल से काम नहीं है। होम टूर के दौरान उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनका एक सपना था कि जब भी वह अपना खुद का घर बनवाएंगे तो टीवी सीरियल में दिखने वाले बड़े और आलीशान बंगले जैसा होगा।

एल्विश यादव का ड्रीम हाउस

एल्विश यादव का यह ड्रीम होम अब पूरी तरीके से तैयार हो चुका है और सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। नयन दीप रक्षित को हाल ही में उन्होंने अपना हाउस टूर करवाया है। तो चलिए देखते हैं कि एल्विश यादव के इस सपनों के घर की अंदर की झलक कैसी है।

एल्विश यादव के घर का बाहर का नजारा काफी बेहतरीन है और यह कोई साधारण बंगला नहीं है बल्कि एक आलीशान चार मंजिला की इमारत है। होम टूर के वक्त उन्होंने बताया कि उनके इस आलीशान घर को बनाने के लिए 4 साल से ज्यादा का वक्त लग गया।

घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा घर के बीचो-बीच बनी हुई सीढ़ियां है। जो किसी पुराने राजमहल या फिर बड़े फिल्मी सेट से काम नहीं लगती है। यह मार्बल से बनी हुई है और पीछे की दीवार पर टेक्सचर वर्क बहुत ही ज्यादा सुंदर है।

घर का लिविंग रूम भी है काफी खूबसूरत

एल्विश यादव के घर में लिविंग रूम भी काफी खूबसूरत है और यहां पर ग्रे टोन का बेहद ही आरामदायक और आलीशान सोफा भी लगाया हुआ है। बीच में रखी हुई व्हाइट मार्बल फिनिश वाली गोल सेंटर टेबल और बैकग्राउंड की दीवारों पर लगी हुई वार्म लाइट्स काफी ज्यादा इसको सुंदर बना देती हैं।

घर में लगा हुआ है बड़ा सा हुक्का

मॉडर्न और वेस्टर्न इंटीरियर के बीच एल्विश यादव ने अपने देसी अंदाज को नहीं छोड़ा और घर में बड़े साइज का देसी हुक्का भी सजा कर रखा हुआ है। जो घर में हरियाणवी टच देता है।

बेडरूम लगता है फाइव स्टार होटल जैसा

बेडरूम की बात करें तो यह भी किसी फाइव स्टार होटल की तरह लगता है। कमरे में किंग साइज बेड लगा हुआ है और इसके पीछे दीवार पर ग्रे और गोल्डन लाइटिंग का बहुत ही बेहतरीन कॉन्बिनेशन देखने के लिए मिलता है।

संगमरमर से बनाया मंदिर

घर के मंदिर की बात करें तो यह भी काफी सुंदर है और इसको सफेद संगमरमर से बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया गया है। मंदिर के दोनों तरफ इनडोर प्लांट्स भी लगे हुए हैं।

किचन है बेहद सुंदर

एल्विश यादव के घर की किचन का एरिया देखें तो आपको बता दें कि यह भी काफी बेहतरीन और मॉड्यूलर सुविधाओं वाली बनाई गई है।

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X