Elvish Yadav करेंगे 2025 में शादी? खुद दिया बड़ा हिंट, फैन्स भी हुए खुश, देखें वीडियो

Elvish Yadav On His Marriage: लाफ्टर शेफ़्स 2- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट इस समय काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस बार दूसरे सीजन में पिछले सीजन के कुछ कंटेस्टेंट्स भी आए हैं। हालांकि रुबीना दिलैक से लेकर मन्नारा चोपड़ा, एल्विश यादव और अब्दु रोजिक भी इस बार शो में नजर आ रहे हैं। सभी सिलेब्रिटीज को शो में पसंद भी किया जा रहा है।
इस बार एल्विश यादव की जोड़ी अब्दु रोजिक के साथ में देखने को मिल रही है और आपको बता दें कि दोनों साथ में अच्छा काम करते हुए भी नजर आए। हालांकि अब एक शो का प्रोमो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस दौरान एल्विश यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भी बात की है। जहां वह अपनी शादी का एक बड़ा हिंट देते हुए भी नजर आए।
दरअसल इस शो के प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि भारती सिंह ने एल्विश यादव से कहा कि "एल्विश मैं 2025 में तुम्हारी गर्लफ्रेंड से मिलना चाहती हूं, प्लीज मिलवा दो।" इस पर एल्विश यादव कहते हैं कि "2025 में मैं आपको शादी में बुलाऊंगा।" यह बात सुनकर भारती सिंह भी काफी सरप्राइज हो जाती हैं और वहां पर मौजूद सभी सितारे मुस्कुराने लगते हैं।
Pudine ko kehte hai mint, kiss baat ka diya hai Elvish ne hint? 🤩
— ColorsTV (@ColorsTV) February 12, 2025
Dekhiye #LaughterChefs - Unlimited Entertainment, Sat-Sun raat 9:30 baje sirf #Colors aur @JioCinema par.#MannaraChopra @Sudesh_Lehri #RubinaDilaik @rahulvaidya23 #AbhishekKumar #SamarthJurel @Krushna_KAS… pic.twitter.com/acTTfHnJDV
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्सर देखने के लिए मिलता है कि एल्विश यादव अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखने में विश्वास रखते हैं। आज तक उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम रिवील नहीं किया है और ना ही किसी को उनसे मिलवाया है। हालांकि वह इस बात को कबूल कर चुके हैं कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में है।


Click it and Unblock the Notifications











