..................... Elvish Yadav Gurugram House Attacked CCTV Shows Gunfire Himanshu Bhau Gang Claims Responsibility - Hindi Filmibeat

Elvish Yadav के घर पर ताबड़तोड़ गोली चलाने वालों का खौफनाक वीडियो आया सामने, बगल से गुजरी कई गाड़ियां लेकिन...

Elvish Yadav

Elvish Yadav House Firing CCTV Footage: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम वाले घर पर रविवार सुबह हुई फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो नकाबपोश बदमाश बंदूक लेकर घर पर अंधाधुंध गोलियां बरसा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि उसी समय कई गाड़ियां वहां से गुजरीं, लेकिन किसी ने भी रुककर ध्यान नहीं दिया।

CCTV फुटेज आई सामने

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों बदमाश तेजी से घर की तरफ दौड़ते हैं और मेन गेट, दरवाजों, खिड़कियों और यहां तक कि ऊपर की बालकनी पर भी गोलियां चलाते हैं। इनमें से एक शख्स गेट पर चढ़कर सीधे मेन डोर को निशाना बनाता दिखा। ये हमला एल्विश के नए बने 16 बीएचके आलीशान घर पर हुआ।

दोनों हमलावरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे, जबकि तीसरा शख्स थोड़ी दूरी पर बाइक लेकर खड़ा दिखाई दिया।

इस वारदात के दौरान कई बाइक, ट्रक और कारें वहां से गुजरती रहीं, लेकिन किसी ने रुककर यह देखने या रोकने की कोशिश तक नहीं की। CCTV में साफ दिख रहा है कि राहगीरों ने इसे मानो कोई आम घटना समझकर अनदेखा कर दिया।

हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर ली है। गैंग ने एल्विश यादव पर जुआ और सट्टेबाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने धमकी भरे अंदाज में लिखा- 'जो लोग जुए को प्रमोट करेंगे, उन्हें या तो कॉल मिलेगी या गोली।'

एल्विश के पिता का बयान

फायरिंग की घटना के बाद एल्विश यादव के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका परिवार पूरी तरह से डरा हुआ है। उन्होंने कहा- 'सुबह अचानक गोलियों की आवाजें आईं। हमारे लिए यह बेहद डरावना पल था। भगवान की कृपा रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हम उम्मीद करते हैं कि पुलिस जल्द ही अपराधियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करेगी।'

इस समय पुलिस मामले की जांच कर रही है और फायरिंग के पीछे गैंगस्टर कनेक्शन की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X