Elvish Yadav- एल्विश यादव ने काशी मंदिर में किया ये काम? बुरे फंसे यूट्यूबर, वकील ने दर्ज करवाया..

elvish yadav

एल्विश यादव और विवाद एक साथ चलते हैं। इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो आपको हैरान करने वाली है क्योंकि यूट्यूबर पर फिर से एक रिपोर्ट दर्ज हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि,

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के अंदर कथित तौर पर तस्वीरें क्लिक करने के लिए बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता और यूट्यूबर के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि मंदिर परिसर में तस्वीर क्लिक करने की मनाही लेकिन इसके बाद भी एल्विश ने ऐसा किया था। खबरों की मानें तो ये शिकायत वाराणसी सत्र अदालत के वकील प्रतीक कुमार सिंह ने दायर की है जो कि अब इसको लेकर काफी गंभीर हैं।

वकील ने लगाए गंभीर आरोप

दायर किए गए पत्र में वकील का कहना है कि मंदिर परिसर में मौजूद अधिकारियों ने पक्षपात किया है। एल्विश यादव ने मंदिर परिसर के अंदर तस्वीरें लीं गईं और ये पक्षपात है। मंदिर परिसर में मोबाइल फोन और कैमरे का उपयोग प्रतिबंधित है तो तस्वीरें कैसे ली गईं। सिंह ने अब पुलिस अधिकारियों से इस मामले में एल्विश के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले वक्त में ये मामला कहां तक जाता है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग भी उनको लेकर बातें कर रहे हैं।

एल्विश यादव कई पड़े हैं कानूनी पचड़े में

नोएडा स्नेक वेनम केस से लेकर विवादित वीडियोज तक को लेकर यह पहली बार नहीं है कि एल्विश यादव कानूनी मुसीबत में फंसे हैं। अक्सर उनको लेकर कुछ ना कुछ सामने आता रहता है। स्नेक वेनर केस को लेकर फिलहाल यूट्यूबर की जांच की जा रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में, यादव मामले के सिलसिले में लखनऊ में ईडी कार्यालय में उपस्थित हुए। इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। बता दें कि एल्विश यादव की तरफ से काशी में हुए इस विवाद को लेकर रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X