निगेटिव पीआर पर भड़के एल्विश यादव ने अभिषेक मल्हान को दी लास्ट वार्निंग? कहा- 'घर से उठा ले जाएंगे'

elvish yadav, abhishek malhan

एल्विश यादव अपने बेबाक अंदाज और अक्खड़पने को लेकर मशहूर हैं। जब से उन्होने बिग बॉस ओटीटी 2 जीता है तब से ही वो काफी चर्चा में हैं और लगातार काम कर रहे हैं। लेकिन इस वक्त बिग बॉस के घर में उनके करीबी रहे अभिषेक मल्हान से उनके रिश्ते बिगड़ चुके है।

सोशल मीडिया पर एल्विश की ट्रोलिंग और मीम्स को लेकर वो भड़के हैं और उनका मानना है कि इस निगेटिव पीआर के पीछे किसी और का नहीं बल्कि अभिषेक मल्हान का हाथ है। इसको लेकर उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।

एल्विश ने अपने अंदाज में कहा, "ये पीआर टीम जिसकी भी है, नेगेटिव मीम्स, ट्वीट्स से भर रखी है। ये एकदम से कहां आ गए? पहले तो नहीं थे। जिनको पता नहीं है, ये नेगेटिव पीआर है। पैसे देके किसी की इमेज खराब करना।

मीम्स के द्वारा, न्यूज चैनल के जरिए।हमारा कोई खास भाई था, हम तो समझते हैं भाई।'' इस दौरान एल्विश ने अभिषेक का नाम नहीं लिया लेकिन इशारा उनकी तरफ ही है। इस बयान के बाद अभिषेक मल्हान ने भी रिएक्शन दिया है।

क्या बोले अभिषेक?

"सोशल मीडिया पर किसी के लिए भी अगर कोई नफरत फैलाता है तो मेरा दिल टूट जाता है। मैं वास्तव में हमेशा से पॉजिटिव रहा हूं और दूसरों के लिए भी वही सोच रखता हूं। मैं चाहता हूं कि एल्विश भाई निगेटिव पीआर के बारे में इस बात को क्लियर करें क्योंकि उनके फैंस का मानना है कि ये मैं कर रहा हूं।

मुझे ऐसा लगता है कि घर के अंदर जो हमारा रिश्ता था वो वैसा ही है।'' अभिषेक मल्हान के इस पोस्ट के बाद एल्विश यादव ने आखिरी चेतावनी दी है।

एल्विश की चेतावनी

"मजाक की बात नहीं हैं, मैं इसको को काफी दिनों से यह सब करते हुए देख रहा हूं। घर से उठा ले जाएंगे, बेरा भी नहीं चलेगा, धमकी ना समझो ये।" हमारे साथ मज़ाक करने से पहले सौ बार सोच लिया करो।" एल्विश यादव का ये बयान लोगों को हैरान करने के लिए काफी है।

More from Filmibeat

Read more about: elvish yadav abhishek malhan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X