Elvish Yadav ने दिया मैक्सटर्न को करारा जवाब, बोले- उसने मेरे मम्मी पापा को...मुझे कैसे गुस्सा नहीं आता

Elvish Yadav

Elvish Yadav gave a befitting reply to Maxtern: एल्विश यादव (Elvish Yadav) जाने माने यूट्यूबर हैं साथ ही में वे टीवी पर्सनालिटी भी बन गए हैं। जब से एलविश यादव बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आए हैं तब से उनकी पॉपुलेरिटी और दो गुना बढ़ गई है। 26 साल के एल्विश यादव के करोड़ों फैन्स हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, लेकिन अचानक से उनकी फैन फॉलोइंग कम होती नजर आ रही है। जी हां, उनके खास दोस्तों ने भी उन्हें अनफॉलो कर दिया है। इसके पीछे का कारण उनका और मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के लड़ाई का वीडियो है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एल्विश ने रखा अपना पक्ष
बीते दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जहां देखा जा सकता है कि एल्विश यादव मैक्सटर्न को मारते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद मैक्सटर्न ने एल्विश के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट कर दी है। इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट्स में और मैसेज में एल्विश के हेट कमेंट्स आ रहे हैं। लोगों का गुस्सा एल्विश के प्रति देखा जा सकता है। वहीं हाल ही में एल्विश यादव ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे मैक्सटर्न को करारा जवाब देते नजर आ रहे हैं साथ ही में एल्विश अपना पक्ष रखते हैं वे कहते हैं कि आप एक की बात सुनकर कैसे मुझे जज कर सकते हो आप मेरी भी तो बात सुनों।

क्या कहा एल्विश ने
बहुत सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं आपने एक वीडियो देखा होगा जिसमें मैं मैक्सटर्न के ऊपर हाथ उठा रहा हूं। मैक्सटर्न ने मुझे गुंडा कहा है और यह भी कह रहा है कि मैंने उसे मारने की कोशिश की है। जिसके बाद से अरेस्ट एल्विश यादव का ट्रेंड चलवा दिया है। एक वीडियो के आधार पर आप मुझे कैसे जज कर सकते हैं। मैं आज सारी बातें क्लीयर करूंगा। इसके बाद एल्विश इस लंबे वीडियो में शुरुआत से सारी बातें क्लीयर करते हैं अंत में वह यह बताते हैं कि उसने मेरे माता पिता को जलाने की बात कही थी तो मैं शांत कैसे रह सकता था। बात मारने की रही तो उसका यह प्लान था। उसके माइक लगा था कैमरा का सेटअप था। जिसके आधार पर उसने FIR करवाई है। मैं इस इन्वेस्टिगेशन में प्रशासन के साथ हूं। आप देखें एल्विश यादव का पूरा वीडियो।

Read more about: elvish yadav maxtern sagar thakur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X