काल कोठरी के अंधेरे ने छीना एल्विश यादव का चैन? जेल में ऐसे कटी यूट्यूबर की पहली रात!

elvish yadav

रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव गिरफ्तार हुए थे। इस वक्त एल्विश के फैंस काफी दुखी हैं। गौरतलब है कि इस वक्त एल्विश की पहली रात को लेकर चर्चा हो रही है।

पता चला है कि एल्विश की पहली रात में जेल में कैसे कटी हैं। सामने आई जानकारी काफी हैरान करने वाली है क्योंकि एल्विश को रातभर नींद नहीं आई है। सूत्रों की मानें तो एल्विश यादव ने सांप का जहर सप्लाई करने वाली बात कुबूल कर ली है।

अब देखने वाली बात होगी कि इसका आधिकारिक ऐलान कब होता है। फिलहाल एल्विश यादव 14 दिन की रिमांड पर हैं और इस दौरान पुलिस उनसे हर पहलू पर पूंछताछ करेगी।

कैसी थी जेल में पहली रात

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट की मानें तो जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया है कि एल्विश को नियमानुसार तीन कंबल दिए गए थे। इसके अलावा एल्विश को क्वारंटाइन बैरक में रखा गया है और जल्द ही उसे सामान्य बैरक में ले जाया जाएगा। जेल प्रशासक ने यह भी खुलासा किया कि एल्विश को रविवार रात जेल मेनू से खाना परोसा गया था। इसमें पूड़ी, सब्जी और हलवा शामिल है। ये भी बताया गया है कि एल्विश को रात भर नींद नहीं आई और काफी बेचैन रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि आज वो परिवार से मिल सकते हैं।

काफी समय चल रही थी बहस

एल्विश यादव ने सांप का जहर सप्लाई किया था या नहीं इसको लेकर बहस चल रही थी। अब उन्होने इसका कूबूलनामा दिया है। इसके अलावा हाल ही में एल्विश यादव एक विवाद में फंसे थे जब उन्होने एक यूट्यूबर को थप्पड़ मारा था हालांकि बाद में सब सुलह हो गई थी। देखने वाली बात होगा कि एल्विश कब जेल से वापस आते हैं और अपनी लाइफ फिर से एंजॉय करते हैँ। फिलहाल वो मुसीबत में हैं और जेल में एक एक पल काफी मुश्किल से गुजर रहा है।

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X