Elvish Yadav के इवेंट में हुआ बड़ा हादसा, महिला फैन के ऊपर अचानक कूद पड़े कई मर्द और फिर...

Elvish Yadav Fan Meetup Controversy: एल्विश यादव एक ऐसे शख्स हैं, जिनका कॉन्ट्रोवर्सी से नाता जुड़ा ही रहता है। वो आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि एल्विश की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और इसकी बानगी यूट्यूबर के मीटअप में देखने को मिलती है।
हाल ही में एल्विश यादव के एक मीट अप में बड़ा घमासान देखने को मिला, जो कि चर्चा का विषय बन गया। दरअसल बिग बॉस OTT2 के विनर जब हाल ही में अपने फैंस के साथ एक मीट अप में नजर आए तो उन्होंने अपनी एक घड़ी उतारकर फेंकी, जिसे एक लड़की ने पकड़ लिया। लेकिन एल्विश के फैंस बेकाबू हो गए और वो उसी लड़की के ऊपर कूद पड़े।
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है और इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की ने जैसे ही एल्विश यादव की घड़ी को पकड़ा, वैसे ही उस घड़ी को पाने के लिए लड़के उस लड़की पर कूद पड़े। ये देखते ही कुछ लोग सामने आए और वो लड़कों को हटाने लगे ताकि नीचे दबी लड़की को बाहर निकाला जा सके।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही सामने आया, तूफान सा मच गया। लोगों ने एल्विश यादव और उनके फैंस को गंवार तक कह डाला। यहां तक कि कई लोगों ने तो एल्विश यादव को छपरी तक बता डाला और उनके फैंस को महा छपरी।
आपको बता दें, एल्विश यादव यूट्यूब कम्यूनिटी में एक बड़ा नाम हैं। एल्विश ने अप्रैल 2016 में अपनी यू्ट्यूब की जर्नी शुरू की थी। इस चैनल से पौपुलैरिटी मिलने के बाद एल्विश ने 2019 में अपना व्लॉग चैनल शुरू किया और 2023 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया।
एल्विश ने बिग बॉस OTT2 में भी वाइल्ड कार्ट एंट्री ली थी और वो इस शो के विनर के रूप में उभरे थे। उनकी इस जीत ने इतिहास रच दिया था, क्योंकि वो वाइल्ड कार्ड एंट्री पाकर जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए थे।


Click it and Unblock the Notifications