वोटिंग लाइन खुलते ही टूट पड़े थे एल्विश के फैंस, खुद विनर ने बताया सिर्फ 15 मिनट में मिले कितने ज्यादा वोट

Elvish Yadav Fans: एल्विश यादव को लेकर कितनी दीवानगी है, इस बात का पता तो इसी से चल गया कि वो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थे लेकिन फिर भी 'बिग बॉस OTT 2' का खिताब वो अपने नाम कर गए। यूट्यूबर को लोगों ने दीवानों की तरह वोट किए।
एल्विश यादव का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें 15 मिनट की वोटिंग लाइन खुलने पर कितने वोट मिले हैं। एल्विश इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जब सारा सीन खत्म हुआ तो मैं अदर गया तो जो ये पूरा शो चलाती हैं, मालिक जो हैं... उन्होंने बोला कि आपको पता है कि 15 मिनट में आपके कितने वोट आए हैं... मैंने कहा- कितने वोट आए हैं... 280 मिलियन। ये सुनकर वहां आसपास मौजूद लोग हैरान होकर चिल्लाने लग जाते हैं।
जहां एल्विश की बड़ी जीत ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को खुश कर दिया, वहीं अभिषेक मल्हान को फर्स्ट रनरअप घोषित किया गया और वह अंतिम परिणाम से थोड़ा निराश दिखे। दिलचस्प बात यह है कि एल्विश यादव बिग बॉस के इतिहास में विवादास्पद रियलिटी शो जीतने वाले पहले वाइल्डकार्ड प्रतियोगी बन गए।
14 सितंबर 1997 को हरियाणा के गुड़गांव में सिद्धार्थ यादव के रूप में जन्मे एल्विश यादव एक मिडल क्लास फैमिली से आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के लिए गुड़गांव के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की। अपनी स्कूली शिक्षा के बाद, एल्विश ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में दाखिला लिया, जहां उन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम से ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की।
यूट्यूब पर अपनी शॉर्ट फिल्मों और व्लॉग्स के लिए प्रसिद्ध, एल्विश यादव ने एक बड़ा फैन बेस बना लिया है। वह दो अलग-अलग चैनलों को चलाते हैं- एल्विश यादव व्लॉग्स और एल्विश यादव। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एल्विश यादव की महीने की कमाई 8-10 लाख रुपये के बीच काफी प्रभावशाली है। उनके आय स्रोतों में आकर्षक ब्रांड विज्ञापन और प्रायोजन के साथ-साथ यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और एडसेंस शामिल हैं।
हालांकि एल्विश यादव की कुल संपत्ति का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान है कि यह 10-20 करोड़ रुपये के दायरे में आती है।


Click it and Unblock the Notifications