..................... Elvish Yadav ex girlfriend shared cryptic post and supported youtuber in his snake venom case - Hindi Filmibeat

Elvish Yadav के गिरफ्तार होते ही बदले एक्स गर्लफ्रेंड के सुर, कहा- 'ऊपर जाकर भी जवाब देना है, शर्म करो'

Elvish Yadav

Elvish Yadav Case: जाने-माने यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 विनर एल्विश यादव इन दिनों काफी चर्चा में हैं और हर कोई उनके केस के अपडेट को लेकर पूरी जानकारी पाना चाहता है। एल्विश यादव के फेमस सेलेब्रिटी हैं और उनका नाम हाल ही में स्नेक वेनम केस से जुड़ा है, जिसे लेकर उनकी हाल ही में गिरफ्तारी हुई है।

एल्विश इस वक्त 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच यूट्यूबर की एक्स गर्लफ्रेंड का भी रिएक्शन सामने आ गया है और उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से एल्विश यादव को सपोर्ट किया है। आपको बता दें एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम कीर्ति मेहरा है और वो भी एक यूट्यूबर हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कृति और एल्विश कभी एक साथ वीडियोज में आते थे और मजेदार वीडियोज पोस्ट करके अपने फैंस को इंटरटेन किया करते थे। लेकिन डेढ़ साल पहले ही उनके रिश्ते में दरार आई और दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। अपने एक्स बॉयफ्रेंड की तरह कृति भी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और यूट्यूब पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।

एल्विश और कृति साथ में वीडियोज बनाते थे, लेकिन फिर क्या हुआ कि दोनों अलग हो गए। अफवाहें सामने आई थीं कि एल्विश ने कृति को धोखा दिया था। अलग होने के पीछे की कृति ने जो वजह बताई थी उसे जानकर उनके फैंस भी उदास हो गए थे। उन्होंने कहा था कि वे दोनों एक दूसरे से अलग हैं और उनकी सोच भी काफी अलग है।

क्या है मामला?

नोएडा पुलिस के सूत्रों ने सोमवार (18 मार्च) को बताया कि एल्विश यादव ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उन्होंने रेव पार्टियों के लिए सांप और सांप का जहर मंगवाया था। एल्विश ने यह भी स्वीकार किया कि वह राहुल सहित सभी गिरफ्तार आरोपियों से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिला था और उन्हें जानता था।

पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पीएफए ने अपनी FIR में एल्विश का नाम लिया और उन पर रेव पार्टियों का आयोजन करने का आरोप लगाया, जिसमें वे विदेशियों को इनवाइट करते हैं और जहरीले सांपों की व्यवस्था करते हैं।

Read more about: kirti mehra elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X