तो इस वजह से अभिषेक मल्हान से अस्पताल में मिलने नहीं पहुंचे एल्विश यादव, खुद बिग बॉस ओटीटी विनर ने किया खुलासा

Elvish Yadav

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश याद और रनरअप रहे अभिषेक मल्हान को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं। हर तरफ फैंस इन दोनों को लेकर ही बातें कर रहे हैं। इसी बीच जब अभिषेक अपनी खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती थे तो कई सारे लोग उनसे मिलने पहुंचे लेकिन एल्विश यादव मिलने नहीं गए, इसको लेकर फैंस ने कई तरह बातें बनाई तो आखिर में खुद एल्विश ने इसको लेकर खुलासा किया और ना मिलने की वजह बताई।

सोशल मीडिया पर एल्विश ने शेयर किया वीडियो-

अभिषेक से ना मिलने वाली बात पर खुद एल्विश ने वीडियो साझा करके अपनी बात रखी है। इस वीडियो में एल्विश कहते है, 'सोशल मीडिया पर एक चीज काफी फैल रही है, एक चीज नहीं, बल्कि काफी चीजें फैल रही हैं कि एक तो एक-दूसरे को नीचा..। कहीं मेरी बुराई, कभी अभिषेक की बुराई। कि भाईचारा खत्म है।

ऐसा कुछ नहीं है भाई और कई लोग ये चीज प्वाइंट आउट कर रहे हैं कि सब लोग हॉस्पिटल में मिलने गए, लेकिन आप क्यों नहीं मिलने गए? भाई तुमने देखा होगा कि मैं इस चारदीवारी में बंद हूं। अपनी मर्जी से तो मैं बंद रहूंगा नहीं, क्योंकि जहां से मैं आया हूं, वहां से बंद और यहां भी बंद। सिक्योरिटी रीजन की वजह से बिग बॉस वालों ने ही मुझे इधर रखा हुआ है और खास बोला हुआ है कि आप नहीं जा सकते। मेरे को कोई शौक नहीं है।'

सोशल मीडिया पर लगातार एल्विश को लेकर कमेंट-

जैसे ही सोशल मीडिया पर एल्विश यादव ने ये वीडियो शेयर किया फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। खैर इस वक्त हर तरफ एल्विश ट्रेंड कर रहे हैं। और बता दे कि कल रात ही अभिषेक मल्हान अस्पताल से छुट्टी लेकर घर आ गए हैं और उन्होंने पैपराजी से बात भी की। वहीं अब अभिषेक को लेकर जो अफवाहें सामने आ रही हैं उनमें कहा जा रहा है कि शायद बिग बॉस 17 का हिस्सा बन सकते हैं यूट्बर।

More from Filmibeat

Read more about: abhishek malhan elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X