..................... Elvish Yadav date priyanka chopra sister mannara chopra, video viral on social media - Hindi Filmibeat

इस करोड़पति एक्ट्रेस की बहन को डेट कर रहे हैं एल्विश यादव ? बोले- उसी से मेरा चक्कर चल रहा है उसने मेरे लिए..

elvish yadav

Elvish Yadav Reveal Girlfriend Name: पॉपुलर यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर एल्विश (Elvish Yadav) यादव अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। एल्लिश यादव के देसी स्टाइल के तो लोग दीवाने हैं।

Take a Poll

एल्विश यादव वैसे तो काफी पॉपुलर हैं, लेकिन जब से एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जीते हैं तब से तो वह कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं और तब से ही उनकी पॉपुलेरिटी दो गुना बढ़ गई है। बता दें कि आखिरी बार एल्विश को लाफ्टर शेफ शो में देखा गया था। उसके बाद से उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर काफी चर्चे हुए फैन्स भी यह जानना चाहते हैं कि आखिर एल्विश किसे डेट कर रहे हैं।

इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं एल्विश यादव
वहीं अब लगता है कि फैन्स के उनका जवाब मिल गया है। जी हां, हाल ही में एल्विश यादव ने एक वीडियो में बताया कि वह किसी और को नहीं बल्कि वह प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा को डेट कर रहे हैं। एल्विश खुद से ही सवाल जवाब करते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। एल्विश खुद ही होस्ट बनकर खुद से ही पूछते हैं कि 'ये अफवाह है कि आपका मन्नारा के साथ चक्कर चल रहा है और उसी ने आपकी लाफ्टर शेफ में एंट्री करवाई थी ?' इसपर एल्विश यादव गेस्ट बनकर कहते हैं कि 'हां, ये सच है कि मन्नारा के साथ मेरा चक्कर चल रहा है और उसी ने मेरी एंट्री करवाई है और उसने तो क्लबों में भी मेरी एंट्री करवाई है।'

एल्विश का वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि एल्विश यादव के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ भी एल्विश यादव इस बार गलत फंस रहे हो। गलत टारगेट किया है मन्नारा नहीं फंसेगी। वहीं दूसरे ने लिखा- आपको लड़की के नाम पर बहुत लाइमलाइट मिलती है। वहीं तीसरे ने लिखा- आपको मन्नारा पसंद आई है यकीन नहीं हो रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X