एल्विश यादव से पुलिस ने उगलवाया सच? डरावना है यूट्यूबर का कुबूलनामा, सिर पीटने लगेंगे फैंस!

एल्विश यादव को रेव पार्टी सांपों का जहर सप्लाई करने को लेकर बीते दिन गिरफ्तार किया गया था। काफी टाइम से इसको लेकर विवाद चल रहा था और पुलिस छानबीन कर रही थी। जब पुलिस का यकीन हुआ तो 17 मार्च को एल्विश यादव की गिरफ्तारी हो गई।
लेकिन अब जो खबर सामने आई है वो एल्विश यादव के फैंस को सिर पीटने पर मजबूर करने वाली है। सूत्रों का कहना है कि एल्विश यादव ने पुलिस के सामने कुछ ऐसे सच कुबूल किए हैं जो कि हैरान करने वाले हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसको लेकर अपडेट दिया गया है कि एल्विश ने पुलिस को क्या सच्चाई बताई है?
क्या बोले एल्विश?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एल्विश यादव ने कुबूल किया है कि वो पार्टी में सापों का जहर सप्लाई करता था। एल्विश ने इसको लेकर अपना कुबूलनामा पुलिस को दे दिया है। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं और धड़ाधड़ उनके फैंस सोशल मीडिया पर सामने आते नजर आ रहे हैं।
हालांकि देखने वाली बात होगी कि एल्विश के साथ आगे क्या किया जाता है। फिलहाल वो 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं जहां उनसे पूंछताछ की जा रही है। एल्विश यादव ने सच में इस बात का कुबूलनामा दिया है इसको लेकर किसी जांच अधिकारी की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विवादों में रहते हैं एल्विश
यू्ट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव अक्सर विवादों में रहते हैं। हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर मैक्सटर्न के साथ एल्विश ने मारपीट की थी। हालांकि इसके बाद दोनों में सुलह हो गई थी। इस दोनों का साथ में एक वीडियो आया था जिसमें सुलह की बात कही जा रही थी। इसके पहले भी उनका रौद्र रूप बिग बॉस के घर में देखने को मिला था। फिलहाल वो मुसीबत में हैं और जेल की हवा खा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications