एल्विश यादव ने कुशा कपिला को कहा 'सस्ती करीना कपूर', अब एक्ट्रेस ने दे डाला मुंहतोड़ जवाब

elvish yadav, kusha kapila

Kusha Kapila React On Elvish Yadav Statement- बिग बॉस ओटीटी 2 जीतकर खबरों में आए एल्विश यादव को लेकर कई तरह के विवाद सामने आते रहते हैं। इस वक्त उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जिसपर कुशा कपिला ने रिएक्ट किया है।

अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले एल्विश ने कुशा कपिल को सस्ती 'करीना कपूर खान' कह डाला था। अब कुशा कपिला ने रिएक्ट करते हुए एल्विश को काफी शानदार जवाब दिया है। कुशा कपिला इस दौरान लल्लनटॉप से बात कर रही थीं।

उन्होने कहा कि, ''इसका क्या मतलब है? करीना कपूर खान ने इसके लिए किसी को परमिशन नहीं दी है, वो बेगम हैं। उनका नाम कहीं भी इस्तेमाल करने के लिए उनकी परमिशन लीजिए। इस तरह से बिना किसी की इजाजत लिए नाम लेना गलत है।''

जैसे ही उनका बयान सामने आया लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये किसी को भी कुछ भी बोल देता है।'' एक ने लिखा, ''इस छपरी से लाख गुना टैलेंटेड है कुशा कपिला।'' एक ने लिखा, ''इंसान ने महिलाओं का सम्मान करना नहीं सीखा। हो सकता है कि उसके पिता भी उसकी मां से यही कहते हों, बच्चे वही सीखते हैं जो माता-पिता सिखाते हैं या करते हैं।''

एक ने लिखा, ''उन्हें लगता है कि वे कुछ भी कह सकते हैं और रास्ता निकाल सकते हैं... सही किया।'' एक ने लिखा, ''कौन है ये सस्ती करीना मैं पहली बार देख रहा हूं।'' इस तरह से लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है लेकिन एल्विश की तरफ से कुछ भी जवाब नहीं आया है।

देखने वाली बात होगी यूट्यूबर इसको लेकर किस तरह से रिएक्ट करते हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश की तगड़ी फैन फॉलोविंग है और कहा जाता है कि लोग उनके समर्थन में रहते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: elvish yadav kusha kapila
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X