एल्विश यादव का नया रगड़ा, अर्जुन को बताया औरत... फैंस कर रहे हैं थू-थू

Elvish Yadav, Arjun Bijlani

Elvish Yadav Arjun Bijlani Fight: बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद एल्विश यादव की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। एल्विश यादव हर दिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। शो जीतने के बाद एल्विश अब स्टार बन चुके हैं तो वहीं वो विवादों को भी गले लगाते रहते हैं। अब एक बार फिर से एल्विश ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके कारण वो अपने ही फैंस की नजरों में बुरे बनते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, एल्विश यादव टीवी के हिट एक्टर अर्जुन बिजलानी से भिड़ गए हैं। उन्होंने अर्जुन को औरत तक कह दिया है। जिसकी वजह से अब दोनों के फैंस सोशल मीडिया पर भिड़ गए हैं। ये पूरा मामला तब शुरु हुआ जब बीते दिन अर्जुन बिजलानी ने ट्विटर पर बिना किसी के नाम लिए एक ट्वीट किया और बताया कि कैसे 'बिग बॉस' के कुछ कंटेस्टेंट्स महिलाओं का सम्मान करना भूल गए हैं।

उन्होंने लिखा, "बिग बॉस करके कुछ लोग और उनके फैन क्लब महिलाओं का सम्मान करना भूल गए हैं। निराश हूं।' हालांकि अर्जुन ने यह बात किसके लिए लिखी, उन्होंने इसका जिक्र नहीं किया। लेकिन अर्जुन की इस पोस्ट को एल्विश यादव ने खुद पर ले लिया और उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'मुझे अब पता लगा तुम महिला हो।' एल्विश के इस पोस्ट के बाद अब सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस के बीच जंग छिड़ गई है।

यही नहीं एल्विश का यह रिएक्शन खुद एल्विश के फैंस को पसंद नहीं आ रहा है और लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर उनकी क्लास लगानी शुरु कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे शर्म आती है कि मैं आपको कभी पसंद करता था।' बिग बॉस के विजेताओं का स्तर हर गुजरते सीज़न के साथ नीचे जा रहा है।'एक यूजर ने अर्जुन बिजलानी का सपोर्ट करते हुए लिखा, 'उन्होंने एक महिला के लिए स्टैंड लिया, तो क्या वह एक महिला बन गए?'

ेएक अन्य यूजर ने लिखा, 'दुख हुआ यह देखकर की इनके जैसे लोग बिग बॉस के विनर हैं और आज की जनरेशन के इनफ्लुएंसर हैं।' इसी तरह से तमाम यूजर्स कंमेट कर एल्विश की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, एल्विश के सपोर्ट में भी कुछ फैंस उतरे हैं। लोगों ने उनके जवाब को शानदार बताया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X