..................... शहनाज गिल के साथ रोमांटिक हुए एल्विश यादव, वीडियो देख दोनों के फैंस को लगता जोर का झटका! Elvish Yadav became romantic with Shehnaaz Gill, shock after watching the video! - Hindi Filmibeat

शहनाज गिल के साथ रोमांटिक हुए एल्विश यादव, वीडियो देख दोनों के फैंस को लगता जोर का झटका!

elvish yadav

बीते कुछ दिनों लगातार कानूनी पचड़े में फंसे रहने के बाद इस वक्त एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो शहनाज गिल के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल काफी समय से चर्चा थी कि शहनाज गिल एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं जिसका टाइटल धूप लगदी है,

इन दोनों ने इस गाने पर एक रील बनाई है जोकि अब तेजी से वायरल हो रही है। क्लिप को देखकर आपको ऐसा लगेगा कि दोनों रियल कपल हैं और साथ में काफी अच्छे भी लग रहे हैं।

जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और दोनों की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। शहनाज गिल को लेकर मशहूर है कि वो स्क्रीन पर आती हैं तो छा जाती हैँ। लोग फिर उनको ही देखना पसंद करते हैं।

खुद गाया है गाना

शहनाज गिल ने इस एलबम के लिए ना सिर्फ अभिनय किया है बल्कि खुद गाना भी गाया है। अगर इस गाने के असली वीडियो की बात करें तो उसमें शहनाज गिल के साथ एल्विश नहीं बल्कि सनी सिंह ने अभिनय किया है। धूप लगदी के अपने संस्करण में, शहनाज़ और एल्विश सूर्यास्त के समय समुद्र के किनारे एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। लुक्स की बात करें तो इस दौरान एल्विश यादव ब्लैक कलर का कुर्ता पहन रखा है। जबकि शहनाज गिल ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है। फैंस इसको एक प्रमोशनल वीडियो के तौर पर देख रहे हैं।

बिग बॉस में कर चुके हैं धमाका

शहनाज़ गिल और एल्विश यादव.. दोनों को बिग बॉस ने अलग पहचान दिलाई है। हालांकि शहनाज टीवी पर थीं जबकि एल्विश ने ओटीटी पर धमाका किया था। इस वीडियो को दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। कैप्शन में लिखा है, "धूप लगदी के साथ प्यार का एक भावनात्मक स्पर्श जोड़ रही हूँ। टीज़र कल सुबह 11 बजे रिलीज़ होगा।" इसके साथ ही लोगों ने वीडियो पर बात करना शुरु कर दिया है। एल्विश की बात करें तो हाल ही में वो सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में खबरों का हिस्सा बने थे और लोगों के द्वारा उनको काफी बुरी ट्रोल किया गया था।

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X