..................... Elvish Yadav beaten at vaishno devi elvish yadav viral video fact check Elvish Yadav visits vaishno devi - Hindi Filmibeat

एल्विश यादव के साथ अब वैष्णो देवी में हुआ नया कांड, भीड़ ने की खूब पिटाई, वायरल वीडियो का बवाल

Elvish Yadav

Elvish Yadav Viral Video: कभी किसी वीडियो तो कभी किसी विवाद.. यूट्यूबर एल्विश यादव आए दिन किसी ना मुद्दे को लेकर छाए रहते हैं। अपने चैनल पर व्लॉग्स बनाकर फेमस हुए और बिग बॉस ओटीटी 2 जीतकर उन्होंने जबरदस्त मीडिया अटेंशन हासिल की। वहीं, सेलेब्रिटी बनते ही एल्विश एक के बाद कई विवादों में फंसते दिख रहे हैं।

बीते दिनों ड्रग्स केस में उनका नाम आया था और रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने को लेकर कई चौंकाने वाले आरोप लगे थे। वहीं, एल्विश पर फिर से मुसीबत आ गई है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वैष्णो देवी के दर्शन करने गए एल्विश का एक कांड सामने आया है।

'बिग बॉस OTT 2' के विनर रहे एल्विश यादव हाल ही दोस्तों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे। लेकिन वहां कुछ ऐसा हो गया कि एल्विश यादव को भागना पड़ा। सामने एक वीडियो आया है, जिसमें एल्विश यादव वहां के स्थानीय लोगों से लड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स हैरान हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। पर क्या वाकई ऐसा हुआ है? आइए जानते हैं कि वायरल वीडियो का सच क्या है।

वीडियो में देख सकते हैं कि एल्विश यादव और राघव शर्मा की स्थानीय लोगों के साथ बहस हो रही है। आसपास खूब भीड़ जमा है। एक आदमी ने राघव शर्मा का कॉलर पकड़ा हुआ है, और वो कह रहे हैं, 'भाई क्या कर रहे हो ये? कौन हो तुम?' तभी वो आदमी, जिसने राघव का कॉलर पकड़ा हुआ है, वो कहता है कि यहां बदतमीजी कर रहे हो आप। इसके बाद वो आदमी राघव को धक्का मारता है और छोड़ देता है। वहीं एल्विश यादव वहां से पहले ही निकल लेते हैं।

इस वीडियो को देखते ही यूजर्स ने एल्विश यादव पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। लेकिन उनके फैंस सपोर्ट में उतर आए और फिर कुछ और वीडियोज शेयर किए हैं। फैंस का कहना है कि जिस शख्स ने राघव शर्मा का कॉलर पकड़ा, वह असल में एल्विश यादव का बड़ा फैन है और उन्होंने साथ में मस्ती भी की थी। उस शख्स के एल्विश यादव और राघव शर्मा के साथ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। अब असली माजरा क्या है, यह तो वक्त आने पर ही पता चलेगा।

वहीं कुछ हफ्ते पहले ही नोएडा पुलिस ने सांप के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव को पूछताछ के लिए समन किया था। कई घंटों तक पूछताछ की गई थी, जिसमें एल्विश यादव ने अपने ऊपर लगे इल्जामों को सिरे से नकार दिया था। एल्विश ने कहा था कि उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है।

Read more about: elvish yadav television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X