एल्विश यादव ने पहले की यूट्यूबर की पिटाई, फिर दी जान से मारने की धमकी? वीडियो में दिखे सूजे होंठ

elvish yadav

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का विनर बनने के बाद से एल्विश यादव अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन आज कुछ ऐसा सामने आया है जो कि हैरान करने वाला है। यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ ​​मैक्सटर्न ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए एल्विश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

इसके अलावा उन्होने ये भी बताया है कि उनकी पिटाई की गई है। मैक्सटर्न ने इस सोशल मीडिया वीडियो में बिग बॉस विजेता एल्विश यादव को लेकर आरोप लगाया है कि उनका जान से मारने की धमकी दी गई है।

इसके अलावा उन्होने अपने होठ भी दिखाए जो कि फूले हुए थे। उनका कहना है कि एल्विश यादव अपने साथियों के साथ आए थे और उनकी पिटाई करके गए हैं। इस दौरान उनके होठ में चोट लगी है।

क्या बोले सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न

''भाई जान से मारने की धमकी दी गई है। मैं तो अकेला था लेकिन एल्विश भाई बहुत सारे बंदे लेकर आए थे। तो इसका मैं फुल वीडियो सुबह डालता हूं। मैं तो फिलहाल ठीक हूं लेकिन अभी मेरे यहां पर चोट आई है।

वो भी 8 लोगों से लड़ने के बाद है ये। मैं काफी शांति से बात कर रहा था लेकिन एल्विश भाई का सिस्टम काफी गरम था। इसपर सुबह पूरा वीडियो डालते हैं।'' उनके इस वीडियो के बाद लोग हैरान हैं और एल्विश यादव को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये तो सरासर गुंडागर्दी हो रही है।

क्यों हुआ झगड़ा

पता चला है कि मैक्सटर्न ने कथित तौर पर आईएसपीएल 2024 मैच के दौरान मुनव्वर फारुकी और यादव की बढ़ती दोस्ती का मजाक उड़ाया था। इसके बाद ही ये दुश्मनी हुई और एल्विश यादव ने ऐसा कर डाला है। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर किसी तरह का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। ये वीडियो कितनी सच है या फिर झूठी.. इसको लेकर भी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि किसी के द्वारा नहीं की गई है। आप देखिए ये वायरल वीडियो...

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X