एल्विश यादव ने बनाई 'खरगोश जनता पार्टी', मैनिफेस्टो में किया पेपर लीक करवाने का बड़ा दावा!
Elvish Yadav Announces Khargosh Janata Party: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर रह चुके एल्विश यादव एक बार फिर से काफी सुर्खियों में आ चुके हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का मजाक उड़ाया। अब अपने मजाक को वह नए लेवल पर पहुंच चुके हैं और उन्होंने खुद एक नई पार्टी अनाउंस कर दी है। जिसका नाम खरगोश जनता पार्टी रखा गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एल्विश यादव ने इस नई पार्टी का पोस्ट शेयर किया और सोशल मीडिया पर लिखा कि "सारे भाई जंतर मंतर पहुंचे जाओ, सबको फ्री गाजर मिलेगी।" अब लगातार एल्विश तभी से चर्चा का विषय बने हुए हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर एल्विश यादव ने उड़ाया मजाक
कुछ वक्त पहले एक्स पोस्ट के जरिए एल्विश यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी पर तंज कसा था। उन्होंने इस पार्टी पर शातिर करते हुए इसके मेनिफेस्टो के 3 पॉइंट बता दिए थे। सबको फ्री टुकड़े, कैबिनेट मीटिंग्स फ्रिज के पीछे, जीरो प्रदर्शिता।
कुछ घंटे के बाद ही उन्होंने लिखा था कि वह कॉकरोच जनता पार्टी वालों से अब बहस नहीं करते हैं क्योंकि बहस से ज्यादा पेस्ट कंट्रोल करना अच्छा है। इसके बाद में उन्होंने अपनी इस पार्टी का पोस्ट शेयर किया जिस पर उनका चेहरा भी लगा हुआ था।
गाजर खाता हुआ खरगोश इस पार्टी के झंडे पर लगा हुआ है और मेनिफेस्टो के तौर पर तीन चीजें भी लिखी हुई हैं कि "गाजर हमारा हक है। स्पीड हमारी पहचान है। खरगोश एकता जिंदाबाद।" एलविश यादव ने अपनी इस पार्टी को लेकर एक मजेदार नारा भी दिया है कि "तेज दिमाग, लंबे कान, सबका विकास गाजर के साथ।"
एल्विश ने ली पेपर लीक करवाने की ज़िम्मेदारी
एक यूजर में एल्विश यादव की इस पार्टी घोषणा पर कमेंट करते हुए सवाल किया की नीट एग्जाम लीक का क्या? इकोनॉमी के क्राइसिस का क्या? तो इस पर एल्विश यादव ने जवाब देते हुए कहा कि "खरगोश जनता पार्टी को सपोर्ट करो। तुम्हें जो पेपर चाहिए उसको हम लीक करवा देंगे।"
एल्विश के इस कमेंट पर एक दूसरा यूजर पोस्ट करते हुए लिखता है कि "अब तो वह ट्रोल करने के भी लायक नहीं है। उन्हें यूट्यूब पर व्यूज नहीं मिलते हैं और इंस्टाग्राम पर लाइक नहीं मिलते हैं। वह यूट्यूब पर इस पर रोते हुए नजर आते हैं।" एलविश यादव ने भी इस पर जवाब देते हुए लिखा कि "ट्रोलिंग के लायक भी नहीं आदमी का वीकली परफॉर्मेंस रिव्यू करने के लिए आपने काफ़ी कमिटमेंट दिखाया है।"
एल्विश का करियर और जिंदगी कैसी भी हो लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी पर तंज करने का उनका यह तरीका लोगों को काफी अच्छा लग रहा है। हाल ही में पेपर लीक और एजुकेशन सेक्टर में लापरवाही को लेकर प्रदर्शन करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी खूब सुर्खियों में बनी हुई है। इसको जनता से सपोर्ट और विरोध दोनों देखने के लिए मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications