शिवानी कुमारी के घर जाने पर एल्विश यादव ने लगाई दोस्तों की फटकार, क्या टूट जाएगी कटारिया के साथ दोस्ती ?

Elvish Yadav

Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि एल्विश के साथ ही एल्विश आर्मी भी उनका ही साथ देती है। आपको याद दिला दें कि जब बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 शुरू हुआ था तब एल्विश यादव ने एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि उन्हें शिवानी कुमारी की आवाज चुभती है। वहीं बिग बॉस के घर से निकलने के बाद शिवानी कुमारी ने गुस्सा जाहिर किया था।

हाल ही में सोशल मीडिया पर शिवानी कुमारी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि लवकेश कटारिया उनकी गर्लफ्रेंड और एल्विश के दो अन्य दोस्त लक्ष्य और अर्चित भी शिवानी के घर गए थे। लवकेश का शिवानी ने धूमधाम से स्वागत किया था। शिवानी ने लवकेश को राखी भी बांधी थी और लवकेश ने गिफ्ट में शिवानी को गोल्ड इयरिंग भी दिए थे।

लेकिन इसके बाद शिवानी ने एक व्लॉग डाला था जिसमें शिवानी ने कहा था कि अब ये लोग मुझसे माफी मांग रहे हैं अब ये हमारी जनता बताएगी कि माफी करना चाहिए या नहीं। बता दें कि शिवानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। जैसे ही इस वीडियो को एल्विश यादव ने देखा उनका गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया।

एल्विश यादव ने पहले तो लक्ष्य और अर्चित को कॉल किया और उनसे पूछा कि हुआ क्या था क्योंकि उन्होंने शिवानी का व्लॉग नहीं देखा है यह बात उन्हें ट्वीटर से पता चली है। एल्विश लक्ष्य और अर्चित को याद दिलाते हुए कहते हैं कि क्या तुम लोगों ने माफी मांगी थी ? इसपर एल्विश के दोस्त कहते हैं हां। एल्विश फिर उनसे कहते हैं कि तुम लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

तभी लक्ष्य कहते हैं कि अगर आप किसी के घर पर बैठे हो और चाय पी रहे हो और यह मुद्दे उठा तो हमने उसे सॉरी कहकर ठंडा कर दिया था बस, लेकिन एल्विश यादव इसे अपने ईगो पर ले जाते हैं वह कहते हैं कि क्या तुमको शिवानी ने बुलाया था। जिस पर लक्ष्य कहते हैं कि नहीं कटारिया को बुलाया था।

एल्विश कहते हैं कि कटारिया का समझ आता है क्योंकि दोनों बिग बॉस में थे इसीलिए उनसे कटारिया को बुलाया होगा, लेकिन तुम लोग क्यों गए। इसके बाद एल्विश गुस्से में फोन काट देते हैं वह कहते हैं कि चलो अब मैं मिलकर बात करता हूं आ रहा हूं मैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X