'मुंबई में हूं, डर कर वीडियो बना रहा हूं..' एल्विश यादव ने एजाज खान को दी खुली चुनौती, लोकेशन भी बताई!

elvish yadav ajaz khan

एजाज खान को लेकर अब एल्विश यादव का एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान कर देगा। सभी जानते हैं कि कुछ दिन पहले एजाज खान ने एल्विश यादव को कहा था कि वो मुंबई में ना मिल जाए।

पहले उन्होने कैरी मिनाटी का जिक्र किया था, गौरतलब है कि कैरी मिनाटी से उन्होने माफी मंगवाई थी और बाद में एल्विश यादव पर निशाना साधा था। अब एल्विश यादव ने एक वीडियो पोस्ट किया है और एजाज खान को खुली चुनौती दी है। उनका कहना है कि वो मुंबई में हैं। इस दौरान उनके साथ रजत दलाल भी नजर आ रहे हैं जो कि गुस्सा में हैं।

क्या बोले एल्विश

एल्विश यादव ने एजाज खान को लेकर इस वीडियो में कहा, ''इस वीडियो को आखिर तक देखना क्योंकि ये वीडियो मैं बहुत डर कर बना रहा हूं, बहुत डर लग रहा है क्योंकि मैं मुंबई में खड़ा हूं एजाज भाई की नगरी में। उन्होंने कहा था कि मुंबई में मेरे से सॉरी बुलवाएंगे और कटारिया से और सभी यूट्यूबर्स से सॉरी बुलवाएंगे। दिल्ली में मिले तो वहां पकड़ेंगे, मुंबई में मिलते तो वहां और हरियाणा में भी पकड़कर सॉरी बुलवाएंगे।''

इसके अलावा एल्विश ने कहा, ''एजाज भाई ने हमें खुली धमकी दी तो बता दें कि हम हर जगह पर अपनी लोकेशन डालते हैं। इनके पास कोई काम तो है न बस इंस्टाग्राम पर हवाबाजी कर ली कि ये कर दूंगा वो कर दूंगा और फिर सो जाओ। मेरे अकाउंट पर रील डालने के पैसे लगते हैं। ये मैं फ्री फंड में डाल रहा हूं। कितना नाम मिल गया इसे। तुम्हारा करियर है काम करे पैसा कमाओ। किसी को गाली गलौज करके क्या मिल रहा है कुछ मिल रहा है। ये आखिरी वीडियो है हमारी अब हम नहीं बनाएंगे।'' इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

एजाज खान के रिएक्शन का इंतजार

हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस वीडियो के बाद एजाज खान किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि एजाज खान विवादों में रहते हैं और कुछ समय पहले जेल से निकले हैं। एल्विश यादव भी जेल से निकले हैं। इस तरह से लगातार कुछ यूट्यूबर्स एक दूसरे को टारगेट करते रहते हैँ। आप देखिए वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: elvish yadav ajaz khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X