Elvish Yadav ने एजाज खान से मांगी माफी? नए वीडियो में एक्टर ने किया चौकाने वाला दावा!

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और एजाज खान के बीच लड़ाई शुरु हुई थी। इसकी शुरुआत तब हुई थी जब कैरी मिनाटी से एजाज खान ने माफी मंगवाई थी।
इसके बाद उन्होने बाकी यूट्यूबर्स के लिए भी कह डाला था कि जो मुझे रोस्ट करेगा उसको कहीं से भी पकड़कर माफी मंगवाऊंगा। साथ ही चैलेंज किया था कि मुंबई आओगे मुझे मिलना मत।
इसके बाद एल्विश यादव और रजत दलाल ने एक वीडियो साझा की थी और एजाज खान पर खूब निशाना साधा था। उसके बाज एजाज खान ने फिर से गाली गलौज की थी। लेकिन अब एजाज खान एक वीडियो फिर से सामने आ रहा है जिसमें वो दावा कर रहे हैं एल्विश यादव और रजत दलाल ने उनसे माफी मांग ली है।
क्या बोले एजाज खान
एजाज ने कहा, ''तो यारों वो रजत दलाल ने माफी मांग ली है। उसने भी सॉरी बोला है। कहा, एजाज भाई तुम मेरे बड़े भाई हो और एल्विश यादव ने भी माफी मांगी है माशाल्लाह। वो बोला है तुम मेरे बड़े भाई हो। बोला है, मुंबई में हम मिलेंगे और वीडियो भी बनाएंगे। तो मैने बोला तेरे फैन लोग को समझा जो गाली गलौज कर रहे हैं, उस चक्कर में तू तकलीफ में आ जाएगा, तो उसने भाई मैने तो कुछ नहीं किया फैन लोग कर रहे हैं।''
एल्विश और रजत ने क्या कहा था?
एक वीडियो में दोनों नजर आए थे और एल्विश ने एजाज को लेकर कहा था, ''इस वीडियो को आखिर तक देखना क्योंकि ये वीडियो मैं बहुत डर कर बना रहा हूं, बहुत डर लग रहा है क्योंकि मैं मुंबई में खड़ा हूं एजाज भाई की नगरी में। उन्होंने कहा था कि मुंबई में मेरे से सॉरी बुलवाएंगे और कटारिया से और सभी यूट्यूबर्स से सॉरी बुलवाएंगे। दिल्ली में मिले तो वहां पकड़ेंगे, मुंबई में मिलते तो वहां और हरियाणा में भी पकड़कर सॉरी बुलवाएंगे।''
इसके अलावा एल्विश ने कहा, ''एजाज भाई ने हमें खुली धमकी दी तो बता दें कि हम हर जगह पर अपनी लोकेशन डालते हैं। इनके पास कोई काम तो है न बस इंस्टाग्राम पर हवाबाजी कर ली कि ये कर दूंगा वो कर दूंगा और फिर सो जाओ। मेरे अकाउंट पर रील डालने के पैसे लगते हैं। ये मैं फ्री फंड में डाल रहा हूं। कितना नाम मिल गया इसे। तुम्हारा करियर है काम करे पैसा कमाओ। किसी को गाली गलौज करके क्या मिल रहा है कुछ मिल रहा है। ये आखिरी वीडियो है हमारी अब हम नहीं बनाएंगे।''


Click it and Unblock the Notifications