ऑरी ने एल्विश को किस करने की कोशिश की, गुस्से से तिलमिला उठे यूट्यूबर, वीडियो हुआ वायरल

Elvish Yadav viral video

Elvish Yadav and Orry video: सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों अपने किसी शो की वजह से नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। एल्विश का एक वीडियो ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) उर्फ ऑरी के साथ तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ऐसा हुआ कि लोग हैरान रह गए।

ऑरी की हरकत से नाराज हुए एल्विश

वायरल वीडियो में एल्विश यादव और ऑरी एक इवेंट में साथ नजर आते हैं। दोनों कैमरे के सामने पोज दे रहे थे और सेल्फी भी ले रहे थे। इसी दौरान अचानक ऑरी ने एल्विश को किस करने की कोशिश की। यह देखकर एल्विश यादव गुस्से से तमतमा उठे और उन्होंने तुरंत ऑरी को पीछे हटा दिया।

वीडियो में एल्विश के चेहरे पर साफ गुस्सा और नाराजगी साफ देखी जा सकती है। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया और यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया।

लोगों के रिएक्शन

वीडियो के वायरल होते ही एल्विश यादव के फैंस ऑरी की इस हरकत पर भड़क गए। कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि ऑरी का ऐसा करना गलत था और उन्होंने एल्विश की प्राइवेसी की मर्यादा नहीं रखी। वहीं कुछ लोगों ने एल्विश के रिएक्शन की तारीफ की और कहा कि उन्होंने शांत रहकर सही तरीके से जवाब दिया।

एल्विश यादव के बारे में

बता दें कि एल्विश यादव एक पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार हैं। उन्होंने अपने वीडियोज़ और व्लॉग्स से फैंस के बीच बड़ी पहचान बनाई है। टीवी की दुनिया में भी एल्विश ने कई शो में हिस्सा लिया है। वो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT Season 2) के विजेता रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एमटीवी रोडीज 20 और लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट जैसे शोज में भी अपना टैलेंट दिखाया है।

More from Filmibeat

Read more about: elvish yadav orhan awatramani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X