साथ में स्पॉट हुए एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी, लोग बोले- 'अगर कोई बेवकूफ है तो वो पब्लिक है'

आईएसपीएल (ISPL) की शुरुआत हो चुकी है और इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा दिखाई देगा जो कि हैरान करने के लिए काफी है।
दरअसल बिग बॉस के दो विनर मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव को यहां एक साथ स्पॉट किया गया है। कहा जाता रहा है कि दोनों के फैंस और खुद दोनों भी एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं।
हालांकि इस वक्त दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मुनव्वर और एल्विश समेत कई सेलेब्स आज सुबह एक क्रिकेट ओपनिंग मैच के लिए गए। हालाँकि, जिस चीज़ ने कई लोगों का ध्यान खींचा वह यह था कि मुनव्वर और एल्विश कैसे मिले और एक साथ कई तस्वीरें और वीडियो क्लिक की।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव का वीडियो जैसे ही सामने आया सोशल मीडिया पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''माफी तो मांगनी पड़ेगी।'' एक ने लिखा, ''एल्विश सेना और यादृच्छिक सेना उपस्थिति।'' एक ने लिखा, ''ये क्या हुआ, ये क्या देख लिया।'' एक ने लिखा, ''कुछ बोलूंगा तो विवाद हो जाएगा।''
एक ने लिखा, ''डिलीट करने की कहानी कर दी। अब अपनी स्टोरी पर हाय माफ़ी भी मांग ले।'' एक ने लिखा, ''अब माफी नहीं तो एफआईआर होगी तेरे पे।'' एक का कहना है, ''अगर कोई पागल है तो वो पब्लिक है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
ओटीटी और टीवी के विजेता
बता दें कि एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी के सीजन के विजेता हैँ। वाइल्ड कार्ड एंट्री मारने के बाद सीजन को जीतना एक बड़ा काम होता है। इसके अलावा मुनव्वर फारुकी ने इसी साल सीजन 17 जीता है जो कि कलर्स टीवी पर आता है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications