पार्क में हसीना संग आशिकी लड़ाते दिखे एल्विश यादव, पहले हाथ पकड़ा और फिर बाहों में भरकर...

Elvish Yadav Mahira Sharma viral video: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव जितना कैमरे के सामने स्मार्ट लगते हैं, उतना ही ऑफ-स्क्रीन भी चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वजह है उनका एक रोमांटिक वीडियो, जिसमें वो टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस माहिरा शर्मा संग पार्क में आशिकी लड़ाते दिखे।
डेटिंग कर रहे हैं या शूटिंग का बहाना?
जैसे ही एल्विश ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया, फैंस ने झट से गॉसिप का तड़का लगा दिया-'लगता है एल्विश को भी प्यार हो गया है!' लेकिन ठहरिए... असल कहानी आपके इमेजिनेशन से थोड़ी अलग है। दरअसल, यह वीडियो किसी डेटिंग सीक्रेट का खुलासा नहीं बल्कि एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा है।
एल्विश ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'रोमांटिक राव साहब'। अब भाई जब कैप्शन ही इतना फिल्मी हो तो फैंस का कमेंट सेक्शन सवालों से भरना तो बनता है।
अफवाहों पर एल्विश का ब्रेक
जब बातें हद से बढ़ीं तो एल्विश ने खुद सामने आकर एक्स (Twitter) पर सफाई दी। उन्होंने साफ कहा- 'भाई, ये डेटिंग-शेटिंग कुछ नहीं, बस गाने का प्रमोशन है।' असल में ये गाना हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का है। इसे प्रमोट करने के लिए ही उन्होंने और माहिरा ने वीडियो बनाया।
करियर का तड़का
एल्विश यादव का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं। यूट्यूब से शुरुआत करके उन्होंने लाखों फैंस बनाए, फिर बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी जीती और पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए। इसके बाद उन्होंने लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 भी जीता और साबित कर दिया कि उन्हें एंटरटेनमेंट की डिश बनाना बखूबी आता है।
वहीं, माहिरा शर्मा भी किसी से कम नहीं। पंजाबी फिल्मों और टीवी की दुनिया में उनकी गजब की पहचान है। 2017 में 'टशन' से शुरुआत करने वाली माहिरा बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











