Elvish Yadav को 'आदाब' करना पड़ा भारी, भड़के फैंस बोले- 'हिंदुत्व की वजह से सपोर्ट करते हैं'

बिग बॉस ओटीटी 2 पर आकर धमाका करने वाले एल्विश यादव को लेकर चर्चा है और उनका करियर इसको जीतने के बाद पूरी तरह से बदल चुका है। वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और कुछ बड़ी एक्ट्रेस के साथ वो एलबम में भी नजर आने वाले हैं।
लेकिन इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि एल्विश यादव मुश्किलों में घिरे हैं। इसकी वजह सिर्फ इतनी है कि एक गाने में उन्होवे 'आदाब' किया है। दरअसल इस गाने में एल्विश यादव नजर आ रहे हैं और जगह जगह आदाब करते हुए दिख रहे हैं।
इसके बाद उनको फैंस भड़क गए। गाने का नाम 'हम तो दीवाने' हैं। एल्विश यादव को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होने गाने से वो सारे डिलीट करवा दिए। हालांकि कहा जा रहा है कि तब तक काफी देर हो चुकी थी। एल्विश को उनके फैंस ही खरी खोटी सुना रहे थे।
उनका कहना था कि वो एल्विश को इसलिए सपोर्ट करते हैं क्योंकि वो हिंदुत्व की छवि वाले हैं। इसके अलावा एल्विश कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी को फॉलो करने को लेकर भी ट्रोल हो रहे थे। नतीजा ये निकला की उन्होने मुनव्वर को अनफॉलो कर दिया।
हाल ही में एल्विश यादव तब चर्चा में आए थे जब उन्होने खुलासा किया कि उन्हें अभी तक रियालिटो शो जीतने वाले रुपये की पुरस्कार राशि नहीं मिली है। जी हां, एल्विश को 'बिग बॉस OTT 2' जीतने के बाद 25 लाख रुपए मिलने थे जो कि अब तक उन्हें नहीं मिले हैं।
उन्होने ये खुलासा देसी वाइब्स पर शहनाज गिल के साथ बातचीत के दौरान किया था। दोनों सितारों ने हल्की-फुल्की नोक-झोंक और मजेदार पल साझा किए। देखने वाली बात होगी कि कब वो अपने अगले प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











