..................... Elli Avram says Salman helped her so much in Bigg Boss - Hindi Filmibeat

एली को सलमान का वादा, पांच हफ्तों में मिलेगा बिग बॉस से ज्यादा!

बिग बॉस 7 की प्रतिभागी एली अवराम बिग बॉस के घर से बाहर हो चुकी हैं और बाहर आने बाद एली सलमान खान के ही गुण गाती नज़र आ रही हैं। एली अवराम जितने दिन बिग बॉस के घर के अंदर थी सलमान खान ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया और तो और एली को बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी एक्स गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ से भी कई बार कंपेयर भी किया। यही नहीं सलमान खान ने एली के एलिमिनेट हो जाने पर अपनी राय बताते हुए कहा कि वो खुद भी काफी शॉक्ड हैं कि एली को इतने कम वोट क्यों मिले लेकिन उन्होंने एली से कहा कि बिग बॉस में रहकर अगले पाचं हफ्तों में आप जो पातीं उससे कहीं ज्यादा आप बाहर आकर पाएंगी।

एली ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद कहा कि उन्हें नहीं पता सलमान खान उन्हें इतना सपोर्ट क्यों कर रहे थे। हो सकता है कि एली एक विदेशी हैं और कहीं वो बिग बॉस के घर में अकेली ना पड़ जाएं इसलिए सलमान खान ने उन्हें इतना सपोर्ट किया। एली ने कहा कि वो अब सलमान खान से मिलेंगी जरुर और उन्हें धन्यवाद भी कहेंगी। लेकिन मीडिया में तो कुछ और ही बातें चल रही हैं। सभी को यकीन है कि सलमान ने एली के बिग बॉस के घर से बाहर आते समय उन्हें जो वादा किया था वो उसे निभाएंगे और एली के करियर को जरुर एक अच्छी ऊँचाई देंगे।

अगले पांच हफ्तों में सलमान खान एली अवराम को अपनी किसी फिल्म में कास्ट कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि कम से कम सलमान खान एली को अपने होम प्रोडक्शन की दो फिल्में तो जरुर ऑफर करेंगे। और ये करने के बाद सलमान ये प्रूफ कर देंगे कि वो चाहें तो 10 कैटरीना कैफ इस इंडस्ट्री को दे सकते हैं। फिल्हाल तो एली अभी अभी बिग बॉस से बाहर आई हैं तो उन्हें थोड़ वक्त चाहिए बाहर की दुनिया में फिर से रमने के लिए। फिर उनकी जिंदगी में क्या क्या नया होता है देखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X