..................... एडल्ट फिल्मों पर ट्रोल हुईं एकता कपूर का चौकाने वाला जवाब Ekta Kapoor's shocking answer to trolls on adult films, she said - I am an adult myself - Hindi Filmibeat

एडल्ट फिल्मों पर ट्रोल हुईं एकता कपूर का चौकाने वाला जवाब, बोलीं- मैं खुद एडल्ट हूं इसलिए...

ekta kapoor

एकता कपूर का नाम आते ही लोगों की नजरों में कई चेहरे सामने आ जाते हैं। चाहे वो टीवी पर उनके योगदान की बात हो या फिर सबसे शानदार सीरिल्स बनाने की बात हो। फिलहाल जो बात हो रही है वो उनके एडल्ट कंटेंट को लेकर हो रही है।

काफी समय से एकता कपूर ट्रोल्स के निशाने पर हैं। लोगों का कहना है कि एडल्ट कंटेंट बनाकर एकता कपूर लोगों को गलत दिशा में मोड़ रही हैं। हालांकि प्रोड्यूसर ने इस जवाब देते हुए बड़ी बात कही है।

ये पूरा विवाद 'थैंक यू फॉर कमिंग' के बाद शुरु हुआ जिसमें शहनाज गिल, कुशा कपिला और शिबानी बेदी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके रिलीज होने के बाद लोग लगातार ट्वीट्स कर रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं।

फिलहाल टीवी क्वीन ने एक ट्रोल पर पलटवार किया है जिसने कहा था कि उनको एडल्ट फिल्में बनाना बंद करना होगा। एकता कपूर ने जवाब देते हुए कहा है कि, वो खुद एडल्ट हैं, इसलिए एडल्ट फिल्में बनाती हैं। दरअसल जब एक यूजर ने कहा, "कृपया एडल्ट फिल्में बनाना बंद करें।"

एकता कपूर ने उस पर पलटवार करते हुए लिखा, "नहीं, मैं एडल्ट हूं इसलिए मैं वयस्क फिल्में बनाऊंगी।" बाद में जब उसी यूजर ने कहा, "आपको शर्म आनी चाहिए," तो उसने लिखा, "ठीक है, मुझ पर शर्म करो।" इसके अलावा एक ने लिखा, 'आपने और करण जौहर ने पूरे इंडिया को बिगाड़ा है।'

इस पर रिएक्ट करते हुए एकता ना 'हम्मम' लिखा। इसके बाद एकता कपूर का ये रिएक्शन खबरों का हिस्सा है। लोग अपनी अपनी तरह से लगातार इसपर बात कर रहे हैं। सबकी अलग अलग राय है। एकता कपूर के इन जवाबों से एक बात तो साफ है कि उनको इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि उनके बारे में कौन क्या सोचता है। आप देखिए ये ट्वीट्स जो कि तेजी से वायरल हो रहे हैं...

Read more about: ekta kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X