'किसिंग सीन एकता कपूर ने लिखे'.. राम कपूर के आरोपों के बाद भड़कीं टीवी क्वीन!

Ram Kapoor Ekta Kapoor Fight- इस वक्त मशहूर टीवी एक्टर राम कपूर और प्रोड्यूसर एकता कपूर के बीच कहासुनी हो रही है। राम कपूर ने एक शो में कुछ आरोप लगाए हैं जिसको लेकर अब एकता कपूर ने जवाब दिया है।
बता दें कि टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं में अंतरंग सीन थे जिसको लेकर राम कपूर ने बात की है। इस दौरान राम सिद्धार्थ कन्नन से बात कर रहे थे। उनका कहना था कि इस शो में जो ऐसे सीन थे वो एकता ने ही लिखे थे। राम ने ये भी कहा कि, ''इन सीन्स को लेकर मैने साक्षी तंवर से बात की थी। अपनी पत्नी से इजाजत ली थी।
मैं तो अभिनेता हूं जो स्क्रिप्ट में है मैं कैसे बदल सकता हूं। मैने साक्षी को बोल दिया था कि अगर तुमको कोई समस्या है तो बता देना मैं एकता को संभाल लूंगा।'' अभिनेता ने भी कहा कि उनकी अपत्ति भी थी लेकिन तब भी वो करे गए।
एकता ने दिया जवाब
इस खबर के सामने आते ही टीवी क्वीन एकता कपूर सामने आईं हैं और राम कपूर को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उनका कहना है, "मेरे शो के बारे में इंटरव्यू देने वाले गैर-पेशेवर अभिनेताओं को चुप हो जाना चाहिए! ग़लत जानकारी और टेढ़ी-मेढ़ी कहानियाँ। तक ही चल सकता है। मैं बात करती हूं... लेकिन मौन में गरिमा होती है।'' इसके बाद से एकता और राम को लेकर खबरें सामने आ रही हैं और सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार बातें कर रही हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
एकता कपूर के इस बयान के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''एकता कपूर एक बकवास महिला है...इसका बस चले तो ये पारिवारिक कार्यक्रमों को भी एडल्ट सीरीज बना दे।''
एक ने लिखा, ''राम कपूर बहुत लोकप्रिय अभिनेता हैं।'' एक ने लिखा, ''वह नशे में होगी।'' एक ने लिखा, ''मैं इस मामले में एकता के साथ हूं! मेरा मतलब है कि जब आवश्यकता होती है तो वे बोलते नहीं है।''इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











