..................... एकता कपूर करेंगी लव सेक्स और धोखा 2 फिल्म के लिए बिग बॅास 16 के कंटेस्टेंट को साइन।Ekta Kapoor will sign this bigg boss 16 contestant for Love Sex Dhokha 2 know details - Hindi Filmibeat

Love Sex Aur Dhokha 2: बिग बॅास 16 के 2 कंटेस्टेंट की खुली किस्मत, सलमान- एकता कपूर की बड़ी घोषणा!

Bigg Boss 16

Bigg Boss 16:बिग बॅास से हर बार कोई ना कोई कंटेस्टेंट को एकता कपूर के शो या फिर फिल्म में कास्ट होने का मौका मिलता है। इस बार भी बिग बॅास 16 से किसी एक कंटेस्टेंट की किस्मत चमकने वाली है। साथ ही बिग बॅास 16 के किसी एक कंटेस्टेंट को एकता और दिबाकर साइन करने के लिए वीकेंड का वार पर आयेंगे। आने के साथ वह अपनी फिल्म के हीरोइन के नाम का भी ऐलान करेंगे। मीडिया रिपोर्ट में सामने आ रहा है कि एकता ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए प्रियंका चाहर चौधरी और सुंबुल तौकीर खान में से किसी एक को साइन करने वाली हैं। मिली जानकारी अनुसार दोनों को ही एकता कपूर ने साइन किया है।

प्रियंका चाहर चौधरी को फिल्म के लिए और सुंबुल तौकीर खान को नागिन के अगले सीजन के लिए साइन किया गया है। फिलहाल अभी इस पर कुछ तय जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन वीकेंड के वार पर फैंस के सामने इस पर खुलासा होगा। बता दें कि पिछले सीजन में बिग बॅास 15 के दौरान एकता कपूर ने तेजस्वी प्रकाश को नागिन के लिए साइन किया था।

शो के फिनाले के दौरान इसकी घोषणा की। एक बड़ी छलांग लगाते हुए एकता कपूर ने फिल्म को लेकर घोषणा की है। गौरतलब है कि अंशुमन झा, नुसरत भरूचा, राजकुमार राव , नेहा चौहान, अमित सियाल, हेरा टांगरी, आशीष शर्मा की यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई। फिल्म में लव सेक्स और धोखा का सीक्वल बनने जा रहा है। लव सेक्स धोखा को आनर किलिंग, एमएमएस घोटालों जैसे कई सारे मुद्दों पर रोशनी डाली है। नागिन के अगले सीजन का भी आगाज इसी साल फिर से होगा। आने वाले एपिसोड में निम्रत कौर और शिव ठाकरे की दोस्ती में दरार आने वाली है। इसकी वजह प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट हैं। वीकेंड भी काफी खास होगा। जहां अब्दु रोजिक और साजिद की एंट्री होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X