Ekta Kapoor को Supreme Court ने लगाई फटकार, कहा 'युवाओं के दिमाग को दूषित कर रहीं हैं'

ekta kapoor

टीवी की कंटेंट क्वीन कही जाने वाली जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर इस वक्त काफी चर्चा में हैं। लीजेंड्री एक्टर जीतेंद्र की बेटी होने के बाद भी उन्होने अपना अलग नाम बनाया है लेकिन अब वो काफी मुसीबत में घिर गई हैं। बता दें कि उनको लेकर कुछ गंभीर आरोप लगे हैं और सुप्रीम कोर्ट ने एकता कपूर को जोरदार फटकार लगाई है। उनपर आरोप है कि वो अपनी एडल्ट फिल्म से भारत के युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा रहीं हैं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी वेब सीरीज XXX में "आपत्तिजनक सामग्री" पर उनको फटकार लगाई है और कहा है कि, "वह इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को प्रदूषित कर रही थीं।"

इसके बाद एकता कपूर लगातार खबरों का हिस्सा हैं। हालांकि उनका इसपर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। सभी जानते हैं कि एकता कपूर का प्रोडक्शन हाउस कई ऐसी तरह की सीरीज बनाता है जो कि एडल्ट ही हैं।

हालांकि उन्होने अपनी दमदार शुरुआत टीवी में संस्कारी बहुओं के साथ की थी। उनके सीरियल्स की लिस्ट में क्यों की सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कभी सौतन कभी सहेली, कोई अपना सा, कहीं किसी रोज, कलश, कसौटी जिंदगी की, कहीं तो होगा और कसम जैसे प्रोजेक्ट हैं जो कि काफी पसंद किए गए हैं।

लेकिन ओटीटी की दुनिया में छा जाने के लिए उन्होने कई वेब सीरीज 18 प्लस वाली बनाई हैं और उनको काफी पसंद किया जाता है। हालांकि एकता कपूर इसके बाद क्या कहती हैं ये तो समय ही बताएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X