Valentine Day पर ये रियल स्टूडेंट ऑफ द ईयर करेंगे धमाका, फैंस का इंतजार खत्म Video
साल 2019 के रियल स्टूडेंट ऑफ द ईयर लौट आए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं पंच बीट की। पिछले साल एकता कपूर ने इस वेब सीरीज का पहला लुक रिलीज किया था। बिग बॅास 11 फेम प्रियांक शर्मा स्टूडेंट के साथ बॅाक्सर के तौर पर दिखाई देंगे।प्रियांक के इस लुक को देखते ही उनके फैंस के बीच ये लुक तेजी से वायरल हो गया था।
एक साल के लंबे इंतजार के बाद इस सीरीज का पहला टीजर आज रिलीज किया गया।'पंच बीट' बोर्डिग स्कूल की पृष्ठभूमि में बना किशोरों पर आधारित शो है। जहां पर प्यार,पढ़ाई और लड़ाई है। इन तीनों को मिलाकर एक हाई ड्रामा रोमांस सीरीज तैयार की गई है।

प्रियांक शर्मा के अलावा इस सीरीज में मुख्य भूमिका में स्प्लिट्स्विला से प्रसिद्ध हुए सिद्धार्थ शर्मा से हर्षिता गौर के साथ खुशी जोशी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। इस सीरीज का टीजर देखने पर आपको स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पहले भाग की याद जरूर आएगी। इसका ट्रेलर 6 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।
आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये डेब्यू फिल्म हाई स्कूल दोस्ती,रोमांस और फाइट पर बेस्ड थी। पंच बीट में भी वैसे ही फ्लेवर नजर आ रहा है। विकास गुप्ता इस सीरीज से बतौर क्रिएटर जुड़े हुए हैं। 14 फरवरी को इस सीरीज को ALT BALAJI पर रिलीज किया जाएगा। नीचे देखिए इसका टीजर
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि अब तक कि ऐसी कौन सी वेब सीरीज हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया था। आइए जानते हैं मस्ट वॅाच वेब सीरीज के बारे में। यहां देखें उनकी एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications











