कंगना, करीना, शिल्पा, रोहित शेट्टी - कौन होगा एकता कपूर के सबसे बड़े रियलिटी शो का होस्ट
जब से कंटेंट क्वीन और निर्माता एकता कपूर ने भारत में अब तक के सबसे बड़े रियलिटी शो की घोषणा की है, तब से प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है। हालांकि शो का टाइटल और कॉन्सेप्ट प्रशंसकों के सामने रिवील नहीं किया गया है, लेकिन जनता ने शो के होस्ट के बारे में कई अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। ऐसे में,इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, एकता आर कपूर ने इंस्टाग्राम पर शो के बारे में एक डिस्क्लेमर जारी किया है।
वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यह शो डांस या सिंगिंग रियलिटी शो नहीं होगा, बल्कि ऐसा कुछ होगा जिसे पहले किसी ने नहीं देखा गया है। यह एक नॉन-फिक्शन शो होगा जिसमें पहले कभी न देखा गया कॉन्सेप्ट देखने मिलेगा।

जबकि हम सभी रियलिटी शो से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, यह निश्चित रूप से भारत का अब तक का सबसे बड़ा नॉन-फिक्शन शो जैसा नज़र आ रहा है। तो, आप भी बने रहें! गौरतलब है कि जब से एकता कपूर के रियलिटी शो की बात शुरू हुई तब से खबरें हैं कि इस शो के होस्ट के लिए करीना कपूर, कंगना रनौत, रोहित शेट्टी, शिल्पा शेट्टी जैसे स्टार्स को अप्रोच किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











