रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग पर लेट गईं एकता कपूर? भड़क गए लोग, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल!

Ekta Kapoor

Ekta Kapoor Lord Shiva Rudrabhishek Video- एकता कपूर का टीवी की क्वीन कहा जाता है और इसका कारण ये है कि वो टीवी इंडस्ट्री की सबसे जबरदस्त प्रोड्यूसर हैं। इस वक्त उनका मशहूर क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा सीजन चर्चा में है और स्मृति ईरानी की इसमें वापसी होने वाली है।

इस बीच भगवान भोलेनाथ के मंदिर से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को भडका दिया है और एकता कपूर बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं। सावन चल रहा है और इस दौरान सोमवार एकता कपूर मंदिर पहुंची थी। उन्होने शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया लेकिन इस दौरान उन्होने कुछ ऐसा कर डाला कि लोगों ये हरकत पसंद नहीं आ रही है।

शिवलिंग पर लेट गईं एकता कपूर?

वीडियो में आप देखेंगे कि रुद्राभिषेक हो रहा है और एकता कपूर शिवलिंग को पकड़कर उसपर सिर रखकर लेटी हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक शख्स और उनके साथ दिख रहा है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग भड़क गए हैं और एकता कपूर को खरी खोटी सुना रहे हैं। एकता कपूर इस दौरान काफी मगन हैं और पूरी श्रद्धा से मंदिर में दिख रही हैं। हालांकि उनके मन में ऐसा क्या था कि वो इस तरह के पोज में नजर आईं ये तो कोई और नहीं जानता है।

लोगों ने जमकर सुनाईं बातें

लोगों का कहना है कि रुद्राभिषेक का ये कौन सा तरीका है। भगवान का हो रहा है या फिर इनका। एक यूजर ने लिखा, ''ये चिपका के कौन सा रुद्राभिषेक होता है भैया।'' एक ने लिखा, ''शिवजी का रुद्र अभिषेक हो रहा है या एकता का...ऐसे कौन करता है।''

एक ने लिखा, ''यह सब अमीरों के लिए होता है कोई गरीब इसको छु भी नहीं सकता है।'' एक ने लिखा, ''भगवान कै साथ खुद का भी करा रहे हैं क्या।'' एक ने लिखा, ''वीआईपी को भगवान स्पर्श भी कर सकते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: ekta kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X