एकता कपूर कोरोना पॉजिटिव , खुद पोस्ट शेयर कर बोलीं- कोरोना जांच की अपील करती हूं
कोरोना वायरस से जुड़ी लगातार नई अपडेट सामने आ रही है। ऐसे में लोकप्रिय निर्माता एकता कपूर ने इस बात की जानकारी दी है कि वह कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि वह कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। एकता कपूर ने बताया है कि कई सारी सावधानी लेने के बाद भी वह कोरोना का शिकार हो गई हैं।
एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि सभी सावधानियों को बरतने के बाद भी मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है कि सभी सावधानियों को बरतने के बावजूद मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। एकता कपूर ने आगे लिखा है कि मैं ठीक हूं। मैं उन सभी लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील करती हूं जो बीते दिनों मेरे संपर्क में आए हैं।

आपको बता दें कि एकता कपूर ने कुछ दिन पहले अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी की थी। जहां पर एकता कपूर नीलम कोठारी, पूजा सिप्पी और दोस्त शबीना के साथ थीं। इससे पहले टीवी एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ टीवी एक्टर नकुल मेहता की पत्नी और बेटा भी कोविड का शिकार हो गए हैं।
अर्जुन बिजलानी भी कोविड संक्रमित बीते दिन हुए हैं। जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल ने भी सोमवार की सुबह खुद के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी। इसके साथ करीना कपूर खान, सीमा खान, अर्जुन कपूर, नोरा फतेही और मृणाल ठाकुर भी बीते कुछ दिनों में लगातार कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। गौरतलब है कि कोरोना के मामले में तेजी से बढ़ने की खबर सामने आती जा रही है। रिपोर्ट अनुसार क्रिसमस और नए साल के बाद कोरोना के केस देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार की तरफ से कोरोना को लेकर फिर से सभी नियम कड़े किए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











