अक्षय कुमार को नेशनल अवार्ड मिल गया लेकिन एकता कपूर को नहीं पसंद आई फिल्म, दोबारा बना डाली

By Staff

आजकल, एकता कपूर की एक वेबसीरीज़ की चर्चा ज़ोरों पर है। आल्ट बालाजी पर जल्दी ही The Verdict - State Vs Nanavati नाम की सीरीज़ रिलीज़ होने जा रही है और ये सीरीज़ है देश के सबसे चर्चित लव स्कैंडल नानावटी केस पर। अक्षय कुमार की रूस्तम भी इसी केस को परदे पर उतार चुकी है और अक्षय कुमार को इस फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड मिला चुका है।

लेकिन इस केस के बारे में बात करते हुए एकता कपूर ने कहा कि आज तक कोई भी फिल्म इस केस को ढंग से परदे पर नहीं उतार पाई है और ये काम करेगी 10 एपिसोड की उनकी ये सीरीज़ जिसमें मानव कौल मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

ekta-kapoor-takes-a-dig-at-akshay-kumar-s-nationa-award-winning-film-rustom

सीरीज़ के बारे में बात करते हुए एकता कपूर ने कहा कि जितनी फिल्में बनी हैं वो केवल केस का एक पक्ष दिखाती है जहां एक आदमी ने गुस्से में अपनी पत्नी के आशिक का कत्ल कर दिया। हालांकि कोई भी फिल्म ये पक्ष नहीं दिखाना चाहती है कि ये अफेयर दो तरफा था। यानि कि जितनी गलती आशिक की थी, उतनी ही गलती नानावटी की पत्नी की भी थी।

एकता कपूर का कहना है कि उनकी वेबसीरीज़ इस केस का दूसरा पहलू दिखाकर लोगों पर फैसला छोड़ना चाहेगी क्या वाकई ये केस वैसा था जैसा इसे बना दिया गया। गौरतलब है कि ये भारत का पहला केस था जिसे इतनी मीडिया कवरेज मिली थी। मीडिया ने ही इस केस को बदला था। जानिए केस से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X