बुरी खबर, अक्टूबर में बंद होगा 'कसौटी जिंदगी की 2', टूटेगा अनुराग-प्रेरणा के फैंस का दिल !
अनुराग और प्रेरणा की लव स्टोरी का अंत होने वाला है। जी हां, ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार एकता कपूर ने अपने लोकप्रिय शो कसौटी जिंदगी 2 को बंद करने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने आखिरी एपिसोड के टेलीकास्ट के बाद अक्टूबर में शो को ऑफ एयर करने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शो के लीड कलाकारों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है। खास तौर पर एरिका और पार्थ समथान को मेकर्स की तरफ से ये खबर दे दी गई है।
बाकी के लोगों को तीन दिन के भीतर इस संबंध में बताया जाएगा। हाल ही में ये खबर आयी थी कि पार्थ समथान ने इस शो को छोड़ने का फैसला किया था। लेकिन फिर वह सेट पर लौट आए थे। फिलहाल शो बंद करने के संबंध में करण पटेल ने कहा है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

वह सोमवार यानी कि आज से कसौटी जिंदगी की 2 की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। हाल ही में इस शो में करण पटेल की बतौर मिस्टर बजाज की एंट्री हुई है। करण सिंह ग्रोवर ने इससे पहले ये भूमिका निभाई थी। लेकिन उन्होंने इस किरदार के लिए आगे काम करने से इंकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि कोरोना काल में लॅाकडाउन के कारण शो की रेटिंग पर काफी गहरा असर पड़ा है। शो की गिरती हुई टीआरपी और टेलीकास्ट के टाइम को बदलने के बाद मेकर्स ने शो को क्लोज करने का निर्णय लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











