पब्लिक डिमांड पर- सुशांत का टीवी पर पहला सीन, एकता कपूर ने शेयर किया VIDEO, नजर नहीं हटेगी !

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने होने आए हैं। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत का केस मुंबई पुलिस से बिहार पुलिस और फिलहाल सीबीआई जांच के पास पहुंचा है। सोशल मीडिया पर बीते दो महीने से लगातार सुशांत के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे है। जहां पर हर कोई सुशांत के हर वीडियो को वायरल कर रहा है। उसे पसंद भी कर रहा है। फैंस के साथ सुशांत के कई दोस्त और करीबी रहे हैं जो इस तरह से एक्टर के मौत के सदमे से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

इससे सभी वाकिफ हैं कि सुशांत सिंह राजपूत को टीवी पर एकता कपूर ने ब्रेक दिया था। उन्हीं दिनों को एकता कपूर ने याद करते हुए पब्लिक डिमांड पर सुशांत के डेब्यू शो का पहला सीन लोगों के सामने लाया है। जो कि शो में सुशांत का इंट्रो सीन रहा है। सुशांत ने एकता के टीवी शो किस देश में है मेरा दिल से अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था।

Sushant Singh Rajput

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा है कि बहुत से लोग सुशांत के पहले सीन के बारे में पूछ रहे थे..तो यह पहला सीन है। जो हमने सुशांत के साथ शूट किया था। यह सुशांत का टीवी पर पहला सीन था जो कि टीवी शो किस देश में है मेरा दिल के लिए शूट किया गया था। सुशांत शो में सेकंड लीड थे।

लेकिन हम जानते थे कि सुशांत और भी अच्छी और बड़ी चीजों के लिए बने हैं। उन्होंने वह साबित कर दिखाया। इस चमकती और खूबसूरत आत्मा को बहुत सारा प्यार। मैं सुशांत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। चलिए फिर आपको ये video दिखाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X