..................... एकता कपूर ने रागिनी एमएमएस सीज़न 2 से जुड़ा वीडियो किया शेयर | Ekta Kapoor shares a video related to Ragini MMS Season 2 - Hindi Filmibeat

"रागिनी MMS सीज़न 2" में किससे आएगी चमक, धमक और नमक- एकता कपूर ने शेयर किया वीडियो!

By Staff

टीवी से ले कर फ़िल्म और डिजिटल प्लेटफॉर्म की क्वीन के रूप में पॉपुलर एकता कपूर साल 2019 में काफी व्यस्त रही हैं। वहीं, अब अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए, एकता कपूर ने बोल्ड और कंटेंट से भरपूर "रागिनी एमएमएस सीज़न 2" के निर्माण में लगने वाली मेहनत से पर्दा उठाया है।

अपने सोशल मीडिया पर एकता ने सीधे ऑफिस कॉन्फ्रेंस से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी टीम के साथ नज़र आ रहीं है और लिखती है, "So this really happened at the office and we shot this moment to why n how we came to adding this interesting name to our epic mass franchise #raginimmsreturns..

Ekta Kapoor

एकता जिन्होंने हाल ही में 'ओटीटी दिसरप्टर ऑफ द ईयर' के लिए पुरस्कार जीता है, वह इन दिनों रागिनी एमएमएस के नए सीजन में 'चमक-धमक-नमक' जोड़ने में व्यस्त हैं और उनके रहस्यमय "हैलो जी" ने फैंस को और उत्साहित कर दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि एकता से किसने बात की थी और नए सीजन में कौन नमक के साथ ज़ायका बढ़ाते हुए नज़र आएगा। खैर, रहस्य अभी जारी है..

हाल ही में, एकता कपूर ने अपनी आगामी फ़िल्म "केटीना" में दिशा पटानी के साथ सहयोग की घोषणा की है। यही नहीं, एकता ने 'केटीना' से दिशा पाटनी का एक एक्सक्लूसिव लुक भी शेयर किया था, जिसने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है।

एकता कपूर ने हाल ही में बालाजी प्रोडक्शन के 25 साल पूरे किए हैं और यह उनके लिए गर्व एवं जश्न का क्षण था क्योंकि ऑल्ट बालाजी जो कि बालाजी टेलीफिल्म्स का एक डिवीजन है, उसके 20 मिलियन पेड सब्सक्राइबर हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X