एकता कपूर ने फैन्स के साथ शेयर की दिल तोड़ देने वाली न्यूज़
एकता कपूर टीवी क्वीन हैं और अब धीरे धीरे वो वेब सीरीज़ की डिजिटल दुनिया पर भी अपना राज कायम कर रही हैं। ऑल्ट बालाजी की सीरीज़ ब्रोकन बट ब्यूटीफुल फैन्स को बेहद पसंद है। सीरीज़ के दो सीज़न आ चुके हैं।
विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी की लव स्टोरी ने सबका दिल जीत लिया था। लेकिन एकता कपूर ने एक ट्वीट के साथ बताया कि तीसरे सीज़न में ये जोड़ी रिपीट नहीं होगी।

एकता ने कहा कि वीर और समायरा की कहानी खत्म हो चुकी हैं और हम इसे उसी खूबसूरत मोड़ पर छोड़ देना चाहेंगे। इसे आगे बढ़ाना गलत होगा। अब शो का सीज़न 3 आने को तैयार है लेकिन इसमें नई जोड़ी होगी।
एकता ने फैन्स से सलाह भी मांगी कि वो सीज़न 3 में किस जोड़ी को देखना चाहेंगे। क्या आपके पास वाकई कोई सलाह है तो आप भी एकता को ट्वीट कर सकते हैं।
ekta kapoor broken but beautiful web series vikrant massey एकता कपूर ब्रोकन बट ब्यूटीफुल वेब सीरीज़ विक्रांत मैसी


Click it and Unblock the Notifications
