..................... Ekta Kapoor shared a post on Instagram and revealed that she kept roza in Ramadan every year. - Hindi Filmibeat

हिन्दू होने के बावजूद बॉलीवुड की ये हसीना रखती है हर साल रोजा, खुद किया कुबूल तो लोग उठा रहे सवाल

Ekta Kapoor

Ekta Kapoor Kept Roza In Every Ramadan: फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे सितारे ऐसे हैं जो कि धर्म में विश्वास नहीं रखते। इतना ही नहीं कुछ सेलिब्रिटीज ऐसे भी हैं जिन्होंने अपना धर्म परिवर्तन भी किया। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड से लेकर टीवी तक पर अपना जादू चलाने वाली एक ऐसी प्रोड्यूसर के बारे में बताने वाले हैं, जो कि हिंदू होने के बावजूद भी रमजान में रोजे रखती हैं। दरअसल आज हम बात करने वाले हैं मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर की।

एकता कपूर टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पर राज करती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल, वीरे दी वेडिंग और एक विलन जैसी बेहतरीन फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। इसी के अलावा टेलीविजन पर भी वह कई सारे सीरियल्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। हालांकि प्रोड्यूसर हिंदू होने के बावजूद भी रमजान के महीने में रोजा रखती है और इस बात का खुलासा खुद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया।

दरअसल आपको बता दें की एकता कपूर ने एक वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि "हर साल की तरह एक रोज हर रमजान के महीने में मैं रखती हूं। अब यह रमजान का पवित्र महीना बहुत ही जल्दी खत्म होने वाला है और मैं उन सभी लोगों को शुभकामनाएं दूंगी जिन्होंने इस बार भी रोजे रखे हुए हैं। सोमवती अमावस्या भी प्रार्थना करने का ही दिन है और आप सभी को मेरा भरपूर प्यार।"

हालांकि आपको बता दें की एकता कपूर के इस वीडियो के बाद अब लोग उनके इस पोस्ट पर अलग-अलग तरीके की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "अब नवरात्रि शुरू हो रहे हैं और क्या आप नवरात्रि में भी व्रत रखोगे या फिर हिंदू पंजाबी होकर भी सिर्फ रोजा रखती हो?" एक अन्य यूजर लिखता है कि "आप हर धर्म की इज्जत करती हो और यह आपकी सबसे अच्छी चीज है।"

Read more about: ekta kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X