समीर सोनी की नई कहानी'परिचय'

सीरियल की कहानी कुणाल चोपड़ा नाम के किरदार के आस पास ही घूमती है। जो अपनी जिंदगी में हमेशा ही डिप्रेस रहता है। पूरी कहानी में यह बताया गया है कि वह किस तरह अपनी परेशानियों से पार पाकर सफलता की राह पर चलता है। कुणाल नाम के इस किरदार को समीर सोनी ने पर्दे पर निभाया है।
समीर सोनी बिग बॉस 4 के प्रबल दावेदारों में से एक है। जो काफी समय के बाद पर्दे पर लौट रहें हैं। समीर सोनी की पत्नी नीलम सोनी हैं जो एकता कपूर के काफी करीब भी मानी जाती है। कहा ये भी जा रहा है कि एक समय में एकता ने नीलम से वादा किया था की वह समीर को लीड रोल देंगी। इस कार्यक्रम के जरिए एकता ने अपना वादा पूरा किया है।
कुणाल की जिंदगी में ऐसा क्या होता है कि वह हमेशा ही डिप्रेशन में रहता है और किस तरह उनका सामना करता है यह सब जानने के लिए देखिए 'परिचय-नई जिंदगी के सपनों का' जो आज 9 अगस्त, मंगलवार से 9.30 बजे प्रसारित होने जा रहा है


Click it and Unblock the Notifications











