आ रहा एकता कपूर का नया शो, इस सीरियल को करेगा रिप्लेस!
टेलीविज़न की क्वीन कहलाने वालीं एकता कपूर जल्द ही आपके लिए एक और सीरियल लेकर आने वाली हैं। और इस शो का नाम होगा 'युवा'। जैसा कि इस शो के नाम से ही समझ आ रहा है कि ये सीरियल युवाओं पर आधारित होगा। इसी के साथ खबर ये है कि ये शो डीडी नेशनल पर आने वाले एकता के शो 'पवित्र बंधन' को रिप्लेस करेगा।

आपको बता दें कि पवित्र बंधन सीरियल तीन साल पहले 2013 सितंबर में शुरू हुआ था। ये एक रोमांटिक सिरीज़ है जिसमें एक्टर यश टॉन्क रीतु दुधानी लीड रोल में हैं। यश टॉन्क इसमें गिरीश राय चौधरी जबकि रीतु दुधानी आशिमा राय चौधरी का किरदार निभा रही हैं।
Oops..इन स्टार्स ने अक्षय कुमार के साथ शूट करने से किया मना..आखिर क्यो!
बता दें कि यह दूरदर्शन नेशनल के प्रमुख प्राइम टाइम धारावाहिकों में से एक है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। यह कहानी दो लोगों की है, जो एक दूसरे से मजबूरी में शादी कर लेते हैं और बाद में उन्हे एक दूसरे से प्यार हो जाता है।
वहीं आपको बता देतें हैं कि एकता के आने वाले शो 'युवा' के लिए स्टार कास्ट फाइनल नहीं की गई है। लेकिन जल्द ही सीरियल के मेन लीड और बाकी टीम को फाइनल कर लिया जाएगा। जानकारी देते चलें कि एकता कपूर टेलिवीज़न के काफी सक्सेसफुल डायरेक्टर प्रॉड्यूसर में से एक गिनी जाती हैं। इनके अधिकतर सीरियल हिट रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











