एकता कपूर का टीआरपी तोड़ शो हम पांच की ज़ी टीवी पर वापसी, जानिए एक से एक दिलचस्प बातें
एकता कपूर के मशहूर कॉमेडी शो हम पांच की ज़ी टीवी पर वापसी होने जा रही है। जहां दूरदर्शन, 90 के दशक के शो वापस प्रसारित कर टीआरपी बटोर रहा है वहीं बाकी चैनल ने भी अब ये रास्ता अपना लिया है। स्टार प्लस साराभाई और खिचड़ी दिखाना शुरू कर चुका है।
अब एकता कपूर की शानदार कॉमेडी सीरीज़ हम पांच सोमवार से ज़ीटीवी पर अपनी वापसी कर रही है। और फैन्स इस सीरीज़ के लिए बेहद उत्साहित दिख रहे हैं।

सीरीज़ में आनंद माथुर का किरदार निभाने वाले एक्टर अशोक सर्राफ ने मुंबई मिरर से बातचीत में बताया कि उन्हें तो पता ही नहीं था कि शो वापस आ रहा है। लेकिन ये खबर सुनकर उन्हें काफी खुशी हुई।
अशोक सर्राफ का कहना था कि लोगों को ये शो बहुत ज़्यादा पसंद आया था और उम्मीद है फिर से पसंद आएगा। वैसे इस सीरियल के बारे में बहुत सी बातें काफी दिलचस्प थीं।
जैसे कि शो में आनंद माथुर की पहली पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रिया तेंदुलकर के किरदार का नाम शो में कभी लिया ही नहीं गया। उनका पात्र बेनाम था। जानिए इस शो के बारे में ऐसी ही दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications












