16 बिग स्टार्स, होस्ट कंगना रनौत और एकता कपूर का सबसे बड़ा रियलिटी शो LOCKUPP
ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर ने अपने सबसे बड़े और सबसे बेबाक रियलिटी शो 'लॉक अप : बैडएस जेल, अत्याचारी खेल' का ऐलान कर दिया है। इस अभूतपूर्व रियलिटी शो में 16 विवादास्पद सेलिब्रिटीज़ को महीनों तक लॉकअप में एक साथ रखा जाएगा और उनसे उनकी सुविधाएं छीन ली जाएंगी। इसके अलावा बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इस शो को होस्ट करेंगी।लॉक अप एक दिलचस्प रियलिटी शो है, जिसमें एक डेरिंग सेलिब्रिटी होस्ट, अनोखे टास्क, ड्रामा से भरपूर फाइट और दिलचस्प कंटेस्टेंट्स, जो जेल में बचे रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार होंगे।
कंगना रनौत ने इस शो को लेकर कहा कि मैं इतने अनोखे और बेहतरीन कॉन्सेप्ट के साथ ओटीटी में प्रवेश करने को लेकर बेहद उत्साहित और रोमांचित हूं। अल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर दोनों का स्तर और पहुंच बहुत बड़ी है। मुझे यकीन है कि यह शो मुझे अपने फैंस से जुड़ने और 'लॉक अप' की होस्ट के रूप में उनका मनोरंजन करने का बढ़िया मौका देगा। मैं बॉस लेडी एकता कपूर को धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया। मैं हमेशा उनकी सराहना करती हूं और मेरे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है।

एकता कपूर ने कहा कि भारत के सबसे बड़े और सबसे निडर रियलिटी शो लॉक अप की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जिसे टैलेंट की पावर हाउस और शानदार अभिनेत्री कंगना रनौत होस्ट करेंगी। कंगना मेरी करीबी दोस्त रही है और मुझे खुशी है कि मैं उनके पहले डिजिटल डेब्यू पर उन्हें सपोर्ट कर रही हूं और इसके लिए मैं उन्हें बधाई देती हूं। लॉक अप, बड़े पैमाने पर लॉन्च किया जा रहा है, जिसमें एक मनोरंजक रियलिटी शो की तमाम खूबियां हैं। इस शो का कॉन्सेप्ट भी बहुत बढ़िया है और मुझे यकीन है कि यह दर्शकों में दिलचस्पी जगाएगा और रियलिटी शोज़ के लिए एक नया मापदंड स्थापित कर देगा।
एमएक्स मीडिया के सीईओ करण बेदी ने कहा, "एम एक्स हमेशा मार्केट का रुख बदलता रहा है। हम ऐसे प्रोडक्ट और कॉन्टेंट तैयार करते हैं, जो हमारे विशाल दर्शक वर्ग को अपील करते हैं और इसी खासियत ने आज हमें भारत का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बनाया है। 'लॉक अप' भारतीय एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम का रुख बदलने की दिशा में हमारा एक और कदम है। यह पहला ऐसा डिजिटल नॉन-फिक्शन शो है, जो भारत में अप्रत्याशित स्तर पर रिलीज़ किया जाएगा।" एंडेमोल शाइन इंडिया के निर्माण में बने इस शो का प्रीमियर 27 फरवरी 2022 से अल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर पर होगा।


Click it and Unblock the Notifications
