..................... Ekta Kapoor ready for all the gaali she will get for Tejasswi Prakash Naagin 6 | तेजस्वी प्रकाश के नागिन 6 के लिए गालियां खाने को तैयार हैं एकता कपूर - Hindi Filmibeat

मुझे पता है बहुत सारी गालियां पड़ने वाली हैं - तेजस्वी प्रकाश स्टारर नागिन 6 पर बोलीं एकता कपूर

एकता कपूर हमेशा टीवी पर कुछ नया करने के लिए जानी जाती हैं और इसलिए उन्हें टीवी की क्वीन कहा जाता है। अब एकता कपूर नागिन के छठवें सीज़न के साथ तैयार हैं। इस सीज़न में लीड भूमिका में दिखाई देंगी बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश। तेजस्वी के साथ नागिन 6 में रोमांस करेंगे उनके बिग बॉस सह प्रतिभागी सिंबा नागपाल। वहीं महक चहल नागिन 6 के साथ टीवी पर अपनी वापसी करने जा रही हैं।

नागिन 6 का प्लॉट होगा कोरोना वायरस। इस बार शो की कहानी एक ऐसे वायरस के इर्द गिर्द घूमेगी जो पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है और दुनिया को इस वायरस से बचाएगी एक सुपरपावर वाली नागिन।

ekta-kapoor-ready-for-all-the-gaali-she-will-get-for-tejasswi-prakash-simmba-nagpal-s-naagin-6

अब एकता कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पता था कि जैसे ही लोगों को ये कॉन्सेप्ट पता चलेगा उन्हें गालियां पड़ेंगी। क्योंकि ऐसे शो अमरीका में चल जाते हैं लेकिन भारतीय दर्शक इसका मखौल उड़ाते हैं। एकता का ये भी कहना था कि अगर यही कोई बड़ा फिल्ममेकर बनाएगा तो लोग देखेंगे। लेकिन नागिन, केवल Mass audience के लिए बनाया गया सीरियल है। इसलिए हर बार वो ट्रोल होने के लिए तैयार रहती हैं।

नागिन 6 में इस बार एकता कपूर की कोमोलिका, यानि कि उर्वशी ढोलकिया की भी वापसी हो रही है। वहीं शो में नागिन के पहले सीज़न की विलेन सुधा चंद्रन भी दिखाई देंगी लेकिन उनका किरदार दूसरा होगा।

टीवी की आखिरी नागिन

टीवी की आखिरी नागिन

कलर्स चैनल पर टीवी की आखिरी नागिन थीं कृष्णा मुखर्जी। कृष्णा, नागिन के स्पिन ऑफ सीरीज़ में दिखाई दी थीं जिसका नाम था कुछ तो है: नागिन एक नए रंग में। इस सीरीज़ में पुरानी सारी नागिनें कृष्णा के किरदार को मौत के मुंह से बचाने के लिए अपना विश देती हैं जिससे कि वो नागिन बन जाती हैं।

 सुरभि चांदना

सुरभि चांदना

सुरभि चांदना नागिन के पांचवे सीज़न में नज़र आई थीं। नागिन सीरीज़ की आखिरी नागिन सुरभि चांदना ही थीं। नागिन स्पिन ऑफ की कहानी भी सुरभि के साथ ही जोड़ी गई थी। इस सीरीज़ में उन्होंने शरद मल्होत्रा के साथ रोमांस किया था।

पांचवे सीज़न की शुरूआत

पांचवे सीज़न की शुरूआत

पांचवे सीज़न की शुरूआत हुई थी हिना खान के साथ। हिना खान, नागिन की कहानी हज़ारों साल पहले लेकर गईं। वो पहली इच्छाधारी नागिन के तौर पर इस सीरीज़ में नज़र आई जिसे भगवान शिव का श्राप मिलता है।

निया शर्मा

निया शर्मा

निया शर्मा, नागिन के चौथे सीज़न की लीड किरदार थीं। इस सीज़न में उन्होंने बृंदा का किरदार निभाया था। लॉकडाउन के बाद केवल 37 एपिसोड के बाद इस सीज़न को बंद करना पड़ा था।

जैसमीन भसीन

जैसमीन भसीन

नागिन के सीज़न 4 में निया का साथ दिया जैसमीन भसीन ने। हालांकि जल्दी ही उनका किरदार खत्म हो गया। जैसमीन को पहचान मिली थी ज़ी टीवी के शो टशन - ए - इश्क के साथ। इसके बाद वो कलर्स के शो दिल से दिल तक में मुख्य भूमिका निभाती नज़र आई थीं।

सायंतनी घोष

सायंतनी घोष

सीज़न 4 की शुरूआत सायंतनी घोष के साथ हुई थी। सायंतनी इस सीरीज़ में बृंदा की मां बनी थीं और शेषनाग साम्राज्य की राजकुमारी।

करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना

नागिन के तीसरे सीज़न की शुरूआत हुई थी करिश्मा तन्ना के साथ। हालांकि करिश्मा नागिन भले ही थीं लेकिन उनका किरदार काफी छोटा था। शो में उन्होंने अंत में एंट्री ली।

सुरभि ज्योति

सुरभि ज्योति

नागिन 3 की मुख्य लीड थीं सुरभि ज्योति। इस सीरियल में दर्शकों ने जितना सुरभि और माहिर की जोड़ी को पसंद किया, उतना ही अनीता और सुरभि की केमिस्ट्राी को भी।

अनीता हसनंदानी

अनीता हसनंदानी

अनीता नागिन 3 में ग्रे भूमिका में नज़र आईं। हालांकि आगे चलकर उनका किरदार इतना दिलचस्प हो चुका था कि हर कोई इस किरदार के पीछे ही पड़ गया था।

अदा खान

अदा खान

अदा खान, पहले और दूसरे सीज़न में नागिन की सपोर्टिंग भूमिका निभाती दिखी थीं।

असली नागिन

असली नागिन

टीवी की असली नागिन मौनी रॉय। नागिन के बाद से मौनी की फैन फॉलोइंग में ज़बरदस्त इज़ाफा हुआ। इस शो ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X