एमएमएस के लिए सीआईडी के पास पहुंची एकता

यह एपिसोड 13 मई को प्रसारित किया जायेगा। हाल ही में इसकी शूटिंग पूरी हुई है। इस एपिसोड में एकता एक फिल्म प्रोडयूसर की भूमिका ही निभायेंगी। जो किसी की जाल में फंस जाती है। फिर उसको चंगुल से निकालने का काम करेगी सीआइडी की टीम। खासतौर से इस एपिसोड में एसएपी प्रद्युमन और एकता के खास दृश्य फिल्माये गये हैं।
गौरतलब है कि इसकी शूटिंग में आठ घंटे लगे और एकता ने बहुत अच्छी एक्टिंग भी की। इसके निर्माताओं का तो कहना है कि उन्हें एक्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि वह अच्छी एक्टिंग कर पाने में सफल हैं। हालांकि एकता नहीं चाहती थीं कि वह खुद कैमरे पर आयें, लेकिन इसके निर्माताओं ने उन्हें मना कर कैमरे के सामने बुला ही लिया। नतीजा यह हुआ कि लोगों के सामने एक और अच्छी अदाकारा सामने आ गयी। उनकी अदाकारी से प्रभावित होकर लोगों ने कहा है कि उन्हें एक्ंटिग में भी आना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











